• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 20, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश इन्दौर

फर्जी मार्कशीट मामला : रांची से गिरोह के दो सरगना गिरफ्तार, ऑनलाइन ढूंढते थे अपने ग्राहक

by Manish Gautam Chiefeditor
December 23, 2023
in इन्दौर
0
फर्जी मार्कशीट मामला : रांची से गिरोह के दो सरगना गिरफ्तार, ऑनलाइन ढूंढते थे अपने ग्राहक
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

जल्द व्यापम के जैसे एक नए और बड़े रैकेट का खुलासा इंदौर के विजय नगर पुलिस करने वाली है। यह गिरोह मध्य प्रदेश में रहकर देश कई राज्यों और जिलो में फर्जी मार्कशीट बनाकर ओने-पोने दाम पर बेचता था। विजय नगर पुलिस ने झारखंड के रांची से इस पूरे गिरोह के दो सरगना को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पहले ऑनलाइन डाटा निकलाते थे। वहीं गिरोह का दूसरा सरगना फर्जी मार्कशीट बनाकर उन्हें सप्लाय करता था। पुलिस दोनों आरोपियों की 6 दिन की रिमांड लेकर गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी जुटा रही है।

विजय नगर थाना प्रभारी रविन्द गुर्जर ने बताया कि अगस्त माह में इस गिरोह के कुछ सदस्यों की गिरफ्तरी के बाद आरोपियों की निशानदेही और मोबाइल से मिली जानकारी के आधार पर कार्रवाई की। वहीं कुछ दिनों पहले विजय नगर पुलिस द्वारा झारखंड के रांची में छापामर कार्रवाई करते हुए इस गिरोह के दो मुख्य सरगना मुकेश पिता शम्भू सिंह और आनंद पिता चन्द्र शेखर को गिरफ्तार किया है। आरोपी द्वारा माध्यमिक शिक्षा मंडल दिल्ली सहित प्रदेश के कई राज्यों की मार्कशीट बनाई जाती थी।

डीसीपी अभिषेक आनंद के अनुसार, अगस्त माह में विजय नगर पुलिस ने एक अंतरराज्यीय फर्जी मार्कशीट गिरोह के कुछ सदस्य पकडे़ थे। जिसमें आरोपी दिनेश पिता सेवक राम तिरोले और उसका अन्य साथी मनीष राठौर निवासी उज्जैन को गिरफ्तार किया गया था। दोनों आरोपियों के पास से 8वीं, 10वीं, बीएएमएस, बीएचएमएस, लैब टेक्नीशियन, एम.फार्मा, डी.फार्मा सहित कई अन्य क्लास की मार्कशीट भी बरामद हुई थी।

आरोपियों द्वारा मार्कशीट्स को दिल्ली, बिहार, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान सहित अन्य प्रांतों में भी बेचा जाता था। फर्जी मार्कशीट बनाकर अब तक आरोपियों ने करोड़ों रुपए की अवैध संपत्ति जुटा रखी। आरोपियों ने 5 सालों से यह रैकेट इंदौर में बैठकर इंदौर सहित अन्य राज्यों में फैला रखा था। फर्जी मार्कशीट बनाने वाला गिरोह डिमांड के हिसाब से फर्जी मार्कशीट बनाया करता था। जहां पर बी-फार्मा, डी-फार्मा सहित 10वीं-12वीं की सभी मार्कशीट्स को तैयार कर दिया जाता था। अधिकतर यह मार्कशीट वो बेरोजगार व्यक्ति बनवाते थे, जिन्हें निजी फैक्ट्री या कंपनी में नौकरी की तलाश होती थी। बाजार में जो डिमांड होती थी गिरोह के सदस्य उस हिसाब से मार्कशीट बनाया करते थे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कटनी में जीएसटी का बाबू 5000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार।

कटनी में जीएसटी का बाबू 5000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d