सिलौंडी में अयोध्या से आये अक्षत कलश का सिलौंडी में भव्य स्वागत हुआ ।सिलौंडी के समस्त हिन्दू समाज के लोगों एवँ राम भक्तों ने बस स्टैंड में बैंड बाजे से पूरे गांव में अक्षत कलश को सिर पर रखकर भमण किया । सभी मंदिरों में अक्षत कलश का स्वागत पुजारियों एवँ स्थानीय लोगों ने किया ।जय श्री राम के नारों से पूरा गांव गूँज उठा ।


