सँवाददाता- महेन्द्र शर्मा डोंगरगढ
डोंगरगढ धर्मनगरी में आगामी 22 दिसम्बर को अयोध्या में श्री रामलला स्थापना उत्सव को लेकर डोंगरगढ में हिंदू संगठनों की तैयारी शुरू 22 जनवरी को अयोध्या में होने जा रहे। श्रीरामलला जी की स्थापना को लेकर पूरे देश में काफी उत्साह देखा जा रहा है और धार्मिक संगठनों के द्वारा बड़े आयोजन की तैयारी अपने नगर गांव मोहल्ला स्तर पर मंदिरों में भी की जा रही है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा भी देशव्यापी उत्सव मनाने की तैयारी की जा रही है इस हेतु संघ ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। डोंगरगढ़ खंड एवं मंडल स्तर पर टोली बनाकर घर पहुंचने की तैयारी संघ के द्वारा की जा रही है। डोंगरगढ़ खंड के रामलला मंदिर स्थापना कार्य योजना के संयोजक अनिल पांडे ने बताया कि अभी नगर मोहल्ला एवं मंडलो की टोलियों की बैठक हमारे प्रभारियों द्वारा ली जा रही है। साथ ही हर गांव मोहल्ले में 22 जनवरी को एक उत्सव के रूप में मनाने का आग्रह समस्त हिन्दू परिवारों से किया जा रहा है। साथ ही 1 जनवरी से 15 जनवरी तक प्रत्येक घरों में अयोध्या से आए अक्षत एवं राम लला की फोटो को घर-घर पहुंचाने का कार्य हमारे स्वयंसेवकों द्वारा किया जाएगा। साथ ही 24 दिसंबर को नगर में भव्य कलश यात्रा जो रामन्दिर से निकल कर भिन्न नगर मार्गो से होती हुई बुधवारी पारा हनुमान मंदिर में समाप्त कर इस कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। इस हेतु से सभी मंडल एवं शहर के वार्डो की बैठक समस्त धार्मिक संगठनों के साथ की जा रही है। ओर 22 जनवरी के रामलला जी की स्थापना उत्सव को भव्य रूप दिया जा रहा है


