कटनी।श्री बजरंग कटायेघाट मेला अपार उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ पूरी गरिमापूर्ण माहौल में संपन्न हो गया।
श्री बजंरग कटायेघाट मेले का आयोजन 12 दिसम्बर से 17 दिसम्बर तक विविध सांस्कृतिक साहित्यिक एवं मनोरंजक कार्यक्रमों के साथ आयोजित किया गया।
कटायेघाटमेला का समापन 17 दिसम्बर को महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी, निगमाध्यक्ष मनीष पाठक, एवं मेला समिति सदस्य शशिकांत तिवारी, अवकाश जायसवाल, डाॅ. रमेश सोनी, सुभाष शिब्बू साहू, तुलसा बेन एवं भा.ज.पा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, पार्षद सुखदेव चैधरी, बीना बैनर्जी सीमा श्रीवास्तव, प्रभा गुप्ता, सुमित्रा रावत, शकुन्तला सोनी, सुरेन्द्र गुप्ता निगमायुक्त विनोद कुमार शुुक्ल, उपायुक्त पवन कुमार अहिरवार, राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक, सहायक यंत्री आदेश जैन, फायर नियंत्रण अधिकारी अरविंद प्यासी, सुपरवाईजर गणेश बिचपुरिया की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। मेले में श्री सुंदर काण्ड का पाठ, कवि सम्मेलन, आर्केस्ट्रा, शहर के प्रतिष्ठित स्कूलों के छात्र-छात्राअेां द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी, एकल गायन, एकल नृत्य प्रतियोगिता, फेंसी ड्रेस, सामूहिक नृत्य, भजन संध्या, लोक नृत्य एवं राई, दंगल, जिम, पावर लिफ्टिंग, आदि कार्यक्रम कराये गये। उक्त मेले में शहर/ग्रामीण दुकानदारो द्धारा दुकान लगाकर एवं मेले में झूला बच्चों का आकर्षण केन्द्र बना रहा। छिदवाडा की लोक नृत्य मंडली द्वारा आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया।
कटायेघाटमेला के समापन अवसर पर महापौर श्रीमति पप्रीति संजीव सूरी ने कहा कि लोकसंस्कृति पर आधारित मेले में कलाकारों छात्रों को अपनी प्रतिभा को निखारने एक सुनहरा अवसर था।प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और पुरूस्कार हासिल किये लेकिन वे प्रतिभागी निराश न हो जिन्होंने भाग लिया अंबल नंबर तक नहीं पहुंच सके उन्होंने कहा मेहनत और संघर्ष निरंतर बनाये रखे सफलता अवश्य मिलेगी।कटायेघाट मेला का हर वर्ष आयोजन होगा दोबारा प्रयास करें।
उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रतिभागी छात्र-छात्राएं पुरूस्कृत
शहर के निजी व शासकीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रदर्शनी, एकल नृत्य, एकल गायन, फैन्सी डेªस एवं सामूहिक नृत्य कर नागरिकों को मंत्रमुग्ध किया। वेस्ट लिफ्टर महिला/पुरूषों द्वारा प्रतियोगिता में भाग लेते हुये अपना-अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया जिसमें वेस्ट लिफ्टर महिला प्रतिभागी वृंदा, मुस्कान बैनजी, पूनम द्विवेदी, एवं वेस्ट लिफ्र पुरूष में लवलेश निषाद, अभय, अंशुल गोस्वामी व अन्य प्रतिभागियों द्धारा भी बढ-चढकर भाग लेते हुये कार्यक्रम को गति प्रदान की।
स्कूल छात्र-छात्राओं द्वारा एकल गायन वर्ग अ में अपेक्षा बर्मन, वर्ग ब में सृष्टि दहायर, एवं वर्ग स में आशुमिता राठौर, एकल नृत्य में वर्ग अ में आरोही सिंह, वर्ग ब में अंशिका नामदेव, वर्ग स में कृषि बर्मन, फैन्सी ड्रेस में वर्ग अ वैष्णबी गौड, वर्ग ब में अनमोल सिंह राजपूत, वर्ग स में ईंशांत बैरागी, सामूहित नृत्य वर्ग अ में एएसएम स्कूल की छात्रा दीप्ति चैधरी, स्मृति सिंह एवं अन्य प्रतिभागियों द्वारा प्रथम स्थान,एवं वर्ग ब में ए रविन्द्रराव उच्चतर माध्यमिक शाला के प्रतिभागी वासु विवेक समीर एवं अन्य छात्रों द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया गया, जिसमें सुमनलता सोलंकी, मनोज चौधरी, रिजवान हसन खान शिवा मिश्रा, संजय वाजपेई, एवं अन्य शिक्षको द्वारा बढ-चढ कर छात्र-छात्राओं के कार्यक्रम में अहम भूमिका रही।
मेले का संयोजन एवं संचालन पूर्व प्राचार्य, सुश्री राजेन्द्र कौर लाम्बा द्वारा किया गया तथा महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी एवं निगमाध्यक्ष श्री मनीष पाठक द्वारा सुश्री राजेन्द्र कौर लाम्बा व शालाओं के शिक्षको का पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया।


