कटनी नगर पालिक निगम सीमा अंतर्गत दिनांक 19 दिसम्बर 2023 दिन मंगलवार को श्री संत तरण-तारण जयंती पर्व होने के कारण समस्त पशुवध ग्रह मांसाहारी पदार्थ मुर्गी मछली आदि का क्रय विक्रय बंद रहेगा। उक्त आशय के आदेश आयुक्त विनोद कुमार शुक्ल द्वारा दिए गए हैं। स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री संत तरण-तारण जयंती पर्व होने के कारण शहर में मांसाहारी पदार्थ के क्रय विक्रय करने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा तथा उक्त आदेश का उल्लंघन करने वालों पर कठोर वैधानिक कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।


