• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, September 10, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश छिन्दवाडा

*विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़गोनाजोशी और लिंगा में कार्यक्रम संपन्न*

by Manish Gautam Chiefeditor
December 17, 2023
in छिन्दवाडा
0
*विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़गोनाजोशी और लिंगा में कार्यक्रम संपन्न*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

छिन्दवाड़ा/ 17 दिसंबर 2023/ विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत आज जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सौंसर की जनपद पंचायत मोहखेड़ की ग्राम पंचायत बड़गोनाजोशी और लिंगा में विकसित भारत संकल्प कार्यक्रम संपन्न हुआ। ग्राम पंचायत बड़गोनाजोशी में जनपद पंचायत मोहखेड़ सदस्य श्री विपिन कराडे, सरपंच बड़गोनाजोशी श्रीमती सुखवती परतेती, सरपंच लिंगा श्री रूपेश कराडे और अन्य अतिथियों तथा ग्राम पंचायत लिंगा में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री कृष्ण डिगरसे, जनपद पंचायत सदस्य श्री विपिन कराडे, अंत्योदय समिति सदस्य श्री विलास घोंगे व श्री मदन साहू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री मनोज ठाकरे और अन्य अतिथियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित और सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । कार्यक्रम में मेरी कहानी मेरी जुबानी के अंतर्गत लाभान्वित हितग्राहियों ने जहां प्राकृतिक व जैविक खेती पर अपने विचार साझा किये, वही कार्यक्रम में हर घर जल के अंतर्गत अभिनंदन पत्र, आयुष्मान कार्ड और मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया गया । साथ ही छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये तथा कार्यक्रम में सभी को विकसित भारत में सहयोग के लिये संकल्प भी दिलाया गया । कार्यक्रम में सहायक संचालक मत्स्योद्योग श्री राजेन्द्र सिंह, जिला खनिज अधिकारी श्री रविन्द्र परमार, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री भागचंद टिमरिया, बीएमओ श्री शमीम खान, परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना श्रीमती भावना भगत, जनपद पंचायत के ए.डी.ई.ओ.श्री संजय कुमार डेहरिया, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री डी.एस.घागरे, ग्रामीण आजीविका मिशन के श्री राजू चौधरी, पंचायत निरीक्षक श्री कैलाश धुर्वे और अन्य विभागों के अधिकारी/कर्मचारी, सरपंच, पंच, गणमान्य नागरिक, शिक्षक-शिक्षिकायें, छात्र-छात्रायें और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे ।

ग्राम पंचायत बड़गोनाजोशी के कार्यक्रम में जनपद पंचायत सदस्य श्री विपिन कराडे ने कहा कि इस यात्रा का मूल मंत्र सभी पात्र हितग्राहियों को भारत सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाना है तथा समाज के सबसे अंतिम व्यक्ति तक का विकास करना है । उन्होंने कहा कि यह यात्रा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के वर्ष 2047 के भारत के विकास के विजन को लेकर है जिसमें प्रत्येक व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प है । उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति पहले अपने मन को आत्मनिर्भर बनाये । इससे उसका परिवार आत्मनिर्भर बनेगा, फिर क्रमश: ग्राम, जनपद पंचायत, जिला, प्रदेश और भारत देश आत्मनिर्भर बन सकेगा । उन्होंने कहा कि भारत सरकार बहुत सी जनकल्याणकारी योजनायें संचालित कर रही है, आप सभी ग्राम पंचायत में आकर संपर्क करें और योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लें । ग्राम पंचायत लिंगा के सरपंच श्री रूपेश कराडे ने भी कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुये भारत सरकार की अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ लेने का आव्हान किया ।

*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
टाइगर मम्मी की मॉर्निंग वॉक, एमपी के सतपुड़ा नेशनल पार्क में बाघिन मछली के साथ तीन शावक देखे VIDEO

टाइगर मम्मी की मॉर्निंग वॉक, एमपी के सतपुड़ा नेशनल पार्क में बाघिन मछली के साथ तीन शावक देखे VIDEO

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.