कटनी – भारत स्काउट गाइड मध्य प्रदेश राज्य मुख्यालय भोपाल एवं राष्ट्रीय मुख्यालय के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री अवि प्रसाद के निर्देशन एवं जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला कमिश्नर स्काउट श्री पृथ्वी पाल सिंह के मार्गदर्शन में जिला स्तर पर क्लाइमेट एक्शन चेंज जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत जागृति पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान जागृति पार्क को सिंगल यूज प्लास्टिक के अवशिष्टों से मुक्त किया गया। भारत स्काउट गाइड जिला संघ कटनी के स्काउट गाइड रोवर रेंजर द्वारा जागृति पार्क को गोद लिया जाकर प्रति रविवार स्काउट गाइड पार्क में उपस्थित होकर पार्क को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त करने हेतु अभियान चलाते हैं। क्लाइमेट चेंज जागरुकता अभियान में कटनी नगर के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कटनी ,सी.एम. राइस हायर सेकेंडरी स्कूल कटनी सेंड पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिविल लाइन बार्डस्ले सीनियर सेकेंडरी स्कूल कटनी, कटनी पब्लिक स्कूल कटनी, यू .एस मेमोरियल कटनी के लगभग 200 स्काउट गाइड रोवन रेंजर यूनिट लीडर ने भाग लिया स्काउट गाइड रोवर रेंजर के कार्यों को पार्क में आए हुए सैलानियों ने खूब सराहाऔर उन्हें उज्जवल भविष्य की कामना की इस अवसर पर लक्ष्मीकांत भारद्वाज कपूर सोनी डीटीसी गाइड्स सायरा बानो रश्मि निगम सहित बड़ी संख्या में स्काउट गाइड रोवर रेंजर शामिल हुए।
Jansampark Madhya Pradesh


