भारतीय किसान संघ तहसील इकाई सिराली द्वारा अखिल भारतीय योजना अनुसार सदस्यता को लेकर महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 17 दिसंबर 2023 को कृषि उपज मंडी में रखी गई जिसमें सदस्यता अभियान के लिए संगठन के कार्यकर्ताओं के द्वारा योजना बनाई गई कार्यकर्ताओं द्वारा तहसील में 18000 सदस्य बनाने का लक्ष्य लिया गया, कार्यकर्ताओं के द्वारा तहसील के प्रत्येक ग्राम में हर घर जाकर प्रत्येक व्यक्ति को भारतीय किसान संघ का सदस्य बनाना है ऐसा लक्ष्य लिया गया, योजना के अनुसार कार्यकर्ता दो समूह में सदस्यता के लिए निकलेंगे और प्रत्येक गांव में हर घर जाकर 18 साल से ऊपर के प्रत्येक व्यक्ति को भारतीय किसान संघ का सदस्य बनाना है एवं सदस्यता शुल्क ₹10 लेना है ऐसा तय किया गया बैठक के बाद भारतीय किसान संघ द्वारा सदस्यता का शुभारंभ भगवान तिलभांडेश्वर के मंदिर जाकर पहले रसीद भगवान के चरणों में अर्पित कर शुभारंभ किया गया अतः भारतीय किसान संघ समस्त नागरिक बंधुओ से निवेदन करता है कि देश के सबसे बड़े संगठन भारतीय किसान संघ का सदस्यता अभियान में सहयोग करें एवं सदस्य बने बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री चंद्रकांत गौर,प्रांतीय उपाध्यक्ष लोकेंद्र तिवारी, प्रांतीय सदस्य शैतान सिंह राजपूत, जिला कोषाध्यक्ष लोकेश गौर, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख राजनारायण गौर, जिला सदस्य विनय पटेल, तहसील अध्यक्ष रामकृष्ण कुशवाह, तहसील उपाध्यक्ष सुरेश जोशी, दीपक बांके, तहसील मंत्री विजेश मुकाती ,जितेंद्र शर्मा, हुकुम मुकाती, हरिओम गौर ,सुधीर गौर, नवीन बांके उपस्थित रहे।
हरदा से श्रीराम कुशवाहा की रिपोर्ट