ब्यूरो चीफ हरिशंकर बेन
मामूली विवाद के चलते 31 वर्षीय युवक का मछली काटने के औजार से गला काट दिया गया ।
मामला कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र की सलैया चौकी क्षेत्र के ग्राम बड़गांव का है ।
घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार ग्राम बडगांव निवासी नरेंद्र पिता मोतीलाल सोनी बीती रात 16 दिसंबर शाम को अपनी दुकान बंद कर गंगानगर मोटरसाइकिल से घूमने गया था ।जो कूरा रैकवार के पास मोटर सायकिल खड़ी कर दिया कि तभी कुरा रैकवार बोला कैसै खड़े हो गए । की बात को लेकर विवाद बढ़ता गया और तभी रामजी रैकवार ने एक थप्पड मारा और अपनी दुकान से मछली काटने वाला औजार निकाल कर, गले मे वार कर लहुलुहान कर दिया ।
जिसकी शिकायत पीड़ित ने सलैया चौकी मैं दर्ज कराई ।
वही चौकी प्रभारी अनिल कुमार पाण्डेय ने संबंधित धाराओं के साथ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में दिया ।
बाइट,,1..2
हरिशंकर बेन


