• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, June 21, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

धर्मगुरूओं ने तय मापदंड के अनुसार ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर जताई सहमति धर्मगुरूओं ने कहा वे हर निर्णय में है जिला प्रशासन के साथ मिसाल – प्रबंधक ने स्वेच्छा से श्री राम तिलक हनुमान मंदिर से उतारा लाउडस्पीकर

by Manish Gautam Chiefeditor
December 16, 2023
in कटनी
0
धर्मगुरूओं ने तय मापदंड के अनुसार ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर जताई सहमति  धर्मगुरूओं ने कहा वे हर निर्णय में है जिला प्रशासन के साथ  मिसाल – प्रबंधक ने स्वेच्छा से श्री राम तिलक हनुमान मंदिर से उतारा लाउडस्पीकर
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी – मध्यप्रदेश में धार्मिक स्थल और अन्य स्थलों पर मध्यप्रदेश कोलाहल नियंत्रण अधिनियम, ध्वनि प्रदूषण विनिमय और नियंत्रण नियम के प्रावधानों के तहत सर्वाेच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय द्वारा समय- समय पर जारी दिशा- निर्देशों के अनुक्रम में धार्मिक स्थल और अन्य स्थानों में तय मापदण्ड के अनुरूप ही लाउडस्पीकर व डी.जे. के उपयोग के संबंध में राज्य शासन द्वारा जारी निर्देशों के बाद ही कटनी जिले के कई धार्मिक स्थलों के प्रबंधकों ने स्वस्फूर्त ही लाउडस्पीकर उतारने की सार्थक पहल का नायाब उदाहरण पेश किया है।

कलेक्टर श्री अवि प्रसाद की अध्यक्षता में धर्मिक एवं अन्य स्थानों पर निर्धारित मापदण्ड के अनुरूप ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग के संबंध में शनिवार को आयोजित धर्मगुरूओं की बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने श्री राम तिलक हनुमान मंदिर के प्रबंधक संतोष कुमार कुशवाहा द्वारा स्वेच्छा से लाउडस्पीकर हटानें की जानकारी दी। जिस पर बैठक में सभी समुदाय के धर्मगुरूओं ने ताली बजाकर इस अभिनव कार्य की सराहना की।

सौहार्द्रपूर्ण माहौल में आयोजित बैठक में सभी समुदाय और पंथ के धर्मगुरूओं ने कटनी के अमन, भाईचारे और शासन के आदेशों व निर्देशों की सदैव पालन करनें की भावना को प्रदर्शित करते हुए निर्धारित मापदंड के अनुसार ही लाउडस्पीकर व डी.जे बजाने की सर्वसम्मति से सहमति जताई।

कलेक्टर श्री प्रसाद ने बैठक मे कहा कि धर्म का काम समाज को दिशा दिखाना है। धर्मगुरू समाज के मार्गदर्शक है। उन्होंने सभी से शासन व सर्वाेच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार तय मापदण्ड के अनुसार ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग करने का आग्रह किया। इस पर मुस्लिम, हिन्दू, सिख और इसाई समुदाय के धर्मगुरूओं ने इस नियम के पालन हेतु सहमति जताई। कलेक्टर ने विशेष अवसरों पर ध्वनि विस्तारक यंत्र के उपयोग की अनुमति प्राप्त करने की जानकारी भी दी।

कलेक्टर श्री प्रसाद ने धर्मगुरुओं से कहा कि धार्मिक स्थानों पर लाउडस्पीकर का उपयोग विधिवत् अनुमति लेकर एवं निर्धारित मापदंडों के अनुसार करने हेतु सहयोग अपेक्षित है। पूर्व से संचालित लाउडस्पीकरों की भी अनुमति लेकर उपयोग करें।

कलेक्टर ने बताया कि आवासीय क्षेत्र में दिन के समय 55 डेसीबल एवं रात के समय 45 डेसीबल, औद्योगिक क्षेत्र में दिन के समय 75 डेसीबल, रात के समय 70 डेसीबल, वाणिज्य क्षेत्र में दिन के समय 65 डेसीबल एवं रात के समय 55 डेसीबल तथा शांत क्षेत्र में दिन के समय 50 डेसीबल एवं रात के समय 40 डेसीबल ध्वनि सीमा निर्धारित की गई है। जिसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक श्री रंजन बैठक मे ध्वनि विस्तारक यंत्रों के अनियंत्रित व नियम विरूद्ध प्रयोग पर नियंत्रण संसबंधी दिशा- निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने कहा कि जिले में लाउडस्पीकर एवं डीजे के उपयोग को लेकर जारी आदेशों का कड़ाई से पालन करवाया जाएगा। सभी धर्म गुरूओ एवं डीजे संचालकों से अपेक्षा है कि मध्यम आकर एवं कम ध्वनि वाले डीजे एवं लाउडस्पीकर का प्रयोग संबंधित एसडीएम से अनुमति लेकर ही करें।

बैठक में सभी धर्मगुरूओं ने इस बात पर सहमति जताई की शोर- शराबे से मनुष्य के काम करने की क्षमता, आराम, नींद ओर संवाद तथा छात्रों की पढ़ाई में व्यवधान पडता है। साथ ही कोलाहल पूर्ण वातावरण के कारण उच्च रक्तचाप, बैचेनी, मानसिंक तनाव तथा अनिद्रा, हदृयघात तक हो जाता है।

बैठक में अपर कलेक्टर साधना परस्ते, एस.डी.एम कटनी राकेश चौरसिया तथा विभिन्न धर्माे के धर्मगुरु उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कटनी को ड्रोन हब बनाने के संकल्प को लगे पंख  ड्रोन प्रशिक्षण केन्द्र के 40 प्रशिक्षुओं को मिला बेंगलोर की नामी मल्टीफ्लेक्स कंपनी में रोजगार  कटनी के 27 ड्रोन प्रशिक्षित युवा प्रधानमंत्री के विकसित भारत संकल्प यात्रा में बनेंगे सहभागी  प्रोजेक्ट पंख से कटनी के युवाओं के हौसलों को मिली उड़ान

कटनी को ड्रोन हब बनाने के संकल्प को लगे पंख ड्रोन प्रशिक्षण केन्द्र के 40 प्रशिक्षुओं को मिला बेंगलोर की नामी मल्टीफ्लेक्स कंपनी में रोजगार कटनी के 27 ड्रोन प्रशिक्षित युवा प्रधानमंत्री के विकसित भारत संकल्प यात्रा में बनेंगे सहभागी प्रोजेक्ट पंख से कटनी के युवाओं के हौसलों को मिली उड़ान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d