सिलौंडी के समीपवर्ती प्रसिद्ध देवी दरबार में आज 17 दिसम्बर 2023 से श्री मद भागवत कथा का शुभारंभ होगा । आज कलश यात्रा माँ देवी दरबार से शुरू होकर कथा प्रांगण पहुँचेगी । श्री मद भागवत कथा का वाचक पंडित राम शुक्ल जी महाराज वंदावन धाम वाले करेंगे । आयोजन समिती ने सभी भक्तों से बड़ी संख्या में पहुँचने की अपील की है । यह कार्यक्रम सार्वजनिक है सभी लोगों को सहयोग करना है । कथा दोपहर 11.30 बजे से 3.30 बजे होगी । प्रतिदिन रात में रामलीला का आयोजन होगा ।


