कटनी।मध्यप्रदेश शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग भोपाल के निर्देशानुसार खुले में मांस मछली विक्रय को प्रतिबंधित कर कार्यवाही के संबंध में 14 दिसम्बर को आयुक्त कक्ष में श्री राकेश चौरसिया, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कटनी, नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा, विनोद कुमार शुक्ल आयुक्त नगर निगम कटनी तहसीलदार श्री अग्रवाल एवं पशु चिकित्सा अधिकारी पीडी सोनी की संयुक्त बैठक आयोजित की गई जिसमें सभी अधिकारियों द्वारा सभी दुकानदारों को समझाइश दी गई है कि शासन के निर्देशों के पालन में शहर के खुले स्थानों में मांस, पशु, मछली विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया है। तत्संबंध में 15 दिसम्बर 2023 से 24 दिसम्बर 2023 तक अभियान चलाया जायेगा। शासन के निर्देशों का पालन न करने वाले दुकानदारों पर नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी। बैठक में उपायुक्त पवन कुमार अहिरवार, कार्यपालन यंत्री राहुल जाखड, राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक, स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी, अतिक्रमण निरीक्षक शैलेन्द्र प्यासी एवं कर्मचारियों की उपस्थिति रहीं।


