• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 25, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित हुई जनसुनवाई 80 आवेदकों की समस्यांऐ सुनीं जाकर निराकरण के दिए गए निर्देश

by Manish Gautam Chiefeditor
December 12, 2023
in कटनी
0
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित हुई जनसुनवाई  80 आवेदकों की समस्यांऐ सुनीं जाकर निराकरण के दिए गए निर्देश
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी – प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाले जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देश पर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मे जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान जिला पंचायत सी.ई.ओ श्री शिशिर गेमावत, अपर कलेक्टर श्रीमती साधना परस्ते एवं संयुक्त कलेक्टर श्रीमती संस्कृति शर्मा द्वारा जनसुनवाई में दूर-दराज से पहुंचे 80 आवेदकों की समस्याऐं सुनीं और अधिकारियों को उनके विभाग से संबंधित समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में अपनी समस्या का निराकरण कराने पहुंचे ग्राम पंचायत देवरी मझगवां कैमोर निवासी राजा देवी ने अपनी बहू अंजू देवी का समग्र आई.डी में नाम जुड़वाने में आ रही परेशानी संबंधी प्रस्तुत आवेदन पर सुनवाई की जाकर जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ सी.ई.ओ आवेदन पर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। जनसुनवाई में हास्पिटल लाईन माधवनगर कटनी निवासी मुकेश कुमार लाधवानी द्वारा आयुष्मान कार्ड न होनें के कारण ईलाज कराने में आर्थिक समस्याओं का सामना करने संबंधी आवेदन पर सुनवाई करते हुए आयुष्मान को- आर्डिनेटर को प्रकरण पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करनें हेतु निर्देशित किया गया।

तहसील बरही ग्राम खन्ना बंजारी निवासी भानमति यादव द्वारा निवास की शासकीय भूमि पर अन्य व्यक्ति द्वारा किये गए अतिक्रमण को हटाये जाने एवं निवासरत शासकीय भूभि का पट्टा दिलानें हेतु प्रस्तुत आवेदन पर सुनवाई की जाकर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने हेतु अनुविभागरीय अधिकारी राजस्व विजयराघवगढ़ की ओर प्रेषित किया गया।

ग्राम पंचायत लखापतेरी की पूर्व सरपंच चांदनी अभिषेक कश्यप द्वारा ग्राम पंचायत लखापतेरी में किये गये निर्माण कार्याे की बकाया राशि का भुगतान करवाये जाने हेतु प्रस्तुत आवेदन पर जांच कर नियमानुसार कार्यवाही हेतु सी.ई.ओ जनपद पंचायत कटनी की ओर प्रेषित किया गया। इसी तरह ग्राम परसवारा कला तहसील बरही निवासी मिश्री लाल पिता मटरू द्वारा अवगत कराया गया कि खसरा नंबर 371 का रिकार्ड रकवा 0.79 से 0.27 आरे जमीन रकवा मे कम कर दिये जाने में सुधार किये जाने संबंधी आवेदन पर सुधार हेतु अपर कलेक्टर प्रवाचक की उचित कार्यवाही हेतु आवेदन प्रेषित किया गया।

जनसुनवाई के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी पी.पी. सिंह, पी.एच.ई कार्यपालन यंत्री के.एस. डामोर, श्रम अधिकारी के.बी.मिश्रा, उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ आर.के.सिंह, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण पूजा द्विवेदी, सहायक संचालक महिला बाल विकास वनश्री कुर्वेती, सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 के लिये बनाया गया परीक्षा कंट्रोल रूम

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 के लिये बनाया गया परीक्षा कंट्रोल रूम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d