एक प्राथमिक शिक्षक निलंबित
=======================
सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य श्री सत्येन्द्र सिंह मरकाम द्वारा विकासखंड शिक्षा अधिकारी जुन्नारदेव के प्रतिवेदन पर जिले के विकासखंड जुन्नारदेव के संकुल केन्द्र हनोतिया की शासकीय प्राथमिक शाला अमराईढाना के प्राथमिक शिक्षक श्री रामकुमार चौरे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में सहायक शिक्षक श्री चौरे का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बिछुआ रहेगा और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी। यह कार्यवाही प्राथमिक शिक्षक श्री चौरे के 30 जनवरी 2023 से 20 फरवरी 2023 तक उप जेल अमरवाड़ा में निरूध्द रहने पर की गई है ।
#procwa
#छिन्दवाड़ा
#JansamparkMP
Jansampark Madhya Pradesh


