कटनी । कलेक्टर अवि प्रसाद ने सोमवार 11 दिसम्बर को बसोर मोहल्ला विवेकानंद वार्ड लखेरा पहुंच कर वेदांशी पटेल उम्र 4 माह, शुभांक कोल उम्र 10 दिन एवं अब्यान गोटिया उम्र 3 वर्ष के बच्चो को दवा पिलायी । इस दौरान सी एम एच ओ भी मौजूद रहे।
कलेक्टर श्री प्रसाद ने अभिभावकों से अपील की है कि हम सबका नैतिक और सामाजिक दायित्व है कि अभियान के अंतर्गत कोई भी बच्चा दवा पीने से वंचित न रहे । चाहे बच्चे को पूर्व मे कितनी बार भी पोलियो की दवा पिलायी गयी हो, उसे हर बार दवा पिलाया जाना है।
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अतिरिक्त चरण के अंतर्गत 10 दिसम्बर 2023 से 12 दिसम्बर 2023 तक जिले मे विशेष अभियान चलाया जा रहा है ।जिसमे 0 से 5 वर्ष तक के बच्चो को पोलियो की दो बूंद दवा पिलायी जा रही है। 10 दिसम्बर 2023 दिन रविवार को 1 लाख 39 हजार 204 बच्चो को बूथ मे पोलियो की दवा पिलायी गयी है। कल मंगलवार को भी टीम के द्वारा छूटे हुये बच्चो को घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलायी जावेगी एवं अभिभावकों को से अपील की हम सबका नैतिक और सामाजिक दायित्व है कि अभियान के अंतर्गत कोई भी बच्चो दवा पिलाने से वंचित न रहे चाहे बच्चे को पूर्व मे कितनी बार भी बच्चे को दवा पिलायी गयी हो उसे हर बार दवा पिलाया जाना है।
Jansampark Madhya Pradesh


