• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, June 17, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home top

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद बदमाशों का विदेश भागने का प्लान था लेकिन इससे पहले पुलिस ने चंडीगढ़ से उन्हें अरेस्ट कर लिया देखे VIDEO

by Manish Gautam Chiefeditor
December 10, 2023
in top
0
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद बदमाशों का विदेश भागने का प्लान था लेकिन इससे पहले पुलिस ने चंडीगढ़ से उन्हें अरेस्ट कर लिया देखे VIDEO
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

जयपुर में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद बदमाशों का विदेश भागने का प्लान था लेकिन इससे पहले पुलिस ने चंडीगढ़ से उन्हें अरेस्ट कर लिया। पुलिस की जांच में सामने आया कि लॉरेंस गैंग से जुड़े बदमाश वीरेंद्र ने दोनों शूटरों से संपर्क किया था। वीरेंद्र ने नितिन और रोहित राठौर को गोगामेड़ी की हत्या का टास्क दिया था।

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2023/12/ANI_HindiNews_20231210_4_new.mp4

राजस्थान के जयपुर में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या मामले में हर दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। हत्याकांड के दोनों मुख्य आरोपी रोहित राठौड़, नितिन फौजी और उसे सहयोग करने वाले उधम को पुलिस ने चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है.जयपुर पुलिस एक आरोपी नितिन फौजी को जयपुर ले आई है। वहीं रोहित और उधम से दिल्ली क्राइम ब्रांच पूछताछ कर रही है।प्रारंभिक जांच और पूछताछ में पुलिस के सामने कई बड़े खुलासे हुए हैं।अपराधियों ने पुलिस को बताया कि वारदात के एक दिन पहले उन्होंने फिल्म एनिमल देखी थी।
पुलिस की जांच में सामने आया कि लॉरेंस गैंग से जुड़े बदमाश वीरेंद्र ने ही दोनों शूटरों से संपर्क किया था।वीरेंद्र ने नितिन और रोहित राठौर को गोगामेड़ी की हत्या का टास्क दिया था।नितिन को गोगामेड़ी के बारे में बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी। वीरेंद्र ने घटना के दिन ही नितिन को सुखदेव सिंह गोगामेडी की फोटो दिखाई गई थी और उसे बस यही बताया था कि एक बड़ी वारदात करनी है।

राजस्थान के *एडीजी क्राइम दिनेश एमएन* ने बताया कि कल शाम को जब पुलिस ने नितिन फौजी के दोस्त हरियाणा के महेंद्रगढ़ निवासी रामवीर को गिरफ्तार किया तो उसने बताया कि रामवीर और नितिन दोनों साथ पढ़े हैं।

*4 दिसंबर को उन्होंने एनिमल फिल्म देखी*

रामवीर से पूछताछ के बाद सामने आया कि वारदात से पहले उसका दोस्त नितिन फौजी जयपुर आया था और यहां पहुंचते ही उससे संपर्क किया था। रामवीर ने घटना से पहले 3 दिसंबर को नितिन को महेश नगर के कीर्ति नगर में रुकवाया। उसके बाद अगले दिन गांधीनगर रेलवे स्टेशन के पास होटल में ठहरा। कुछ समय प्रताप नगर क्षेत्र में भी यह रहे और *4 दिसंबर को उन्होंने एनिमल फिल्म देखी।इसके बाद 5 दिसंबर को नितिन रोहित से मिला और वारदात को अंजाम दे दिया।*

वारदात के बाद शूटर नितिन फौजी और रोहित राठौर ने सड़क पर एक युवक से स्कूटी छीनी और अजमेर रोड पहुंचे। वहां से रामवीर बाइक पर दोनों को बगरू टोल प्लाजा के आगे तक लेकर गया, जहां से दोनों रोडवेज बस में सवार होकर फरार हो गए। पुलिस की जांच में सामने आया कि रामवीर ही गांव में नितिन की पत्नी को उससे मिलाने के लिए लाया था। उसी ने नितिन को मोबाइल और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई थीं।

पुलिस की जांच में सामने आया कि नितिन पर हरियाणा में पुलिस पर फायरिंग का केस दर्ज था। जयपुर में वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों को विदेश भागने में सहयोग करने का लालच दिया गया था। लेकिन नितिन विदेश भागता, उससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया।

इस हाईप्रोफाइल हत्याकांड में पुलिस की टीम ने कड़ी मेहनत कर पूरे मामले का खुलासा किया। *राजस्थान के एडीजी क्राइम दिनेश एमएन और जयपुर कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ के सुपरविजन में 200 पुलिसकर्मियों की 2 दर्जन टीमें बनाई गई थीं।* एक दर्जन टीमों को रेड करने के लिए बाहर भेजा गया, बाकी 1 दर्जन टीमों को संदिग्धों की सीसीटीवी फुटेज,लोकेशन और कॉल डिटेल एनेलिसिस का टास्क दिया गया था।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
भोपाल एमपी बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए जारी किया देखे

भोपाल एमपी बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए जारी किया देखे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d