कलेक्टर अवि प्रसाद ने शुक्रवार को आयोजित जिला उपार्जन समिति की बैठक में सभी उपार्जन केन्द्रों में अब तक ग्रेडर उपलब्ध नहीं कराये जाने पर सहायक आयुक्त सहकारिता के कार्यों के प्रति नाराजगी जाहिर की है। कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि सभी उपार्जन केन्द्रों में ग्रेडर लगाकर एफ ए क्यू स्कंध का उपार्जन किया जाना है, ऐसे में ग्रेडर की अभी तक अनुपलब्धता लापरवाही का द्योेतक है।
कलेक्टर श्री प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ढ़ीमरखेडा, बहोरीबंद और बरही तहसील क्षेत्र के किसानों की मांग और सुविधा को देखते हुए इन क्षेत्रों में एक-एक उपार्जन केन्द्र स्थापित किये गये है। बताया गया कि ढ़ीमरखेडा तहसील मे टोला एवं बहोरीबंद तहसील में हथिया उपार्जन केन्द स्थापित किया गया है जबकि बरही तहसील के अंतर्गत बगैहा उपार्जन केन्द्र का स्थल प्रतिष्ठा वेयर हाउस से बदलकर गा्रम बगैहा में ही स्थापित हो जाने की जानकारी दी गई है।
जिले में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन शुरू होने के बाद भी अब तक केवल 48 उपार्जन केन्द्रों में ही ग्रेडर उपलब्ध कराने की जानकारी पर कलेक्टर ने सभी उपार्जन केन्दों मे तत्काल ग्रेडर उपलब्ध कराने के निर्देश दिये है।
Jansampark Madhya Pradesh


