• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, September 12, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

घरो में सोने चांदी के जेवरात चोरी करने वाला शातिर चोर व जेवरात खरीदने वाले ज्वेलर्स सहित कुल चार आरोपी गिरफ्तार,लगभग 16 लाख रुपये कीमती करीब 25 तोला सोना व एक किलो चांदी जप्त

by Manish Gautam Chiefeditor
December 8, 2023
in नर्मदापुरम
0
घरो में सोने चांदी के जेवरात चोरी करने वाला शातिर चोर व जेवरात खरीदने वाले ज्वेलर्स सहित कुल चार आरोपी गिरफ्तार,लगभग 16 लाख रुपये कीमती करीब 25 तोला सोना व एक किलो चांदी जप्त
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

इटारसी। घरो में सोने चांदी के जेवरात चोरी करने वाला शातिर चोर व जेवरात खरीदने वाले ज्वेलर्स सहित कुल चार आरोपियो को इटारसी पुलिस ने गिरफ्तार करने में मिली सफलता।

विवरण –

31अक्टूबर को दोपहर करीब 3 बजे जमानी रोड पुरानी इटारसी में अशोक इंगले के मकान का सामने का दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर वाले कमरे में रखी लोहे की आलमारी के लाकर में से अज्ञात व्यक्ति द्वारा सोने चांदी के जेवरात चोरी करने की तथा दिनांक 11/11/23 को रात में राजेन्द्र सिंह राजपूत निवासी मालवीय गंज इटारसी के घर के सामने के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर के कमरे में रखी लोहे की आलमारी के लाकर मे से सोने व चांदी के जेवर चोरी करने तथा इसी तरह दिनांक 14/11/2023 को न्यास कालोनी इटारसी के गौशाला के सामने से आनद परसाई के बंद घर की दीवार फांदकर घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर के अंदर आलमारी में से सोने के जेवरात चोरी करने एवं दिनांक 01/12/2023 को पीपल मोहल्ले के इस्माइल पिता इसराइल खान के बंद घर में रखे ओप्पों कंपनी का मोबाइल व नगदी चोरी करने के संबंध में सभी फरियादियों ने थाना इटारसी में रिपोर्ट किए जिनकी रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना की जा रही है।

मामला थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटना का होने से पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम द्वारा तत्काल संज्ञान लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व अनुविभागीय पुलिस अधिकारी इटारसी को निर्देशित करते हुये थाना प्रभारी थाना इटारसी को त्वरित कार्यवाही करने आदेशित किया गया। थाना प्रभारी द्वारा इस बाबत तत्काल अलग अलग टीम का गठन कर अज्ञात आरोपी की तलास व साक्ष्य संकलन कर शीघ्र आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए गए। जिसमे विभिन्न सूत्रों व मुखबिर तंत्र के माध्यम से जानकारी प्राप्त की गई जो पाया कि एक लड़का सभी घटना दिनाक व समय के आसपास घटना स्थल के आजूबाजू इटारसी शहर में संदिग्ध घूम रहा है। जिसको तकनीकी साधनो का उपयोग कर लगातार पुलिस टीम द्वारा ट्रेक करने पर उक्त संदेही को मदनमहल जबलपुर में रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध मिलने से पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुये सभी घटना करना स्वीकार किया है, तथा सभी घटना में चोरी किए गए मशरुका सोने चांदी के जेवरात में से कुछ जेवरात अपने साथियों प्रदीप व लक्ष्मण व जबलपुर के सराफा व्यापारी अनुज सोनी को बेचने का बताया जो जबलपुर से तीनों आरोपी प्रदीप, लक्ष्मण, अनुज को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सोने चांदी के जेवरात तथा आरोपी लीलाधर उर्फ छोटू के कब्जे से भी सोने चांदी के जेवरात व चोरी किए गए दस्तावेज जप्त किए गए है। इस तरह चारों आरोपियों के कब्जे से लगभग कुल 16 लाख रुपये कीमती करीब 25 तोला सोना व एक किलो चांदी व एक मोबाइल जप्त कर चारो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जप्त सामग्री- 16 लाख रुपये कीमती करीब 25 तोला सोना व एक किलो चांदी तथा एक ओप्पों कंपनी का मोबाइल जप्त व आधार कार्ड, पासबुक, वॉटर आई डी।

आरोपी के नाम –

1- लीलाधर उर्फ छोटू पिता नारायण केवट उम्र 25 साल निवासी बासखेड़ा थाना उदयपुरा जिला रायसेन

2- अनुज सोनी पिता हीरालाल सोनी उम्र 39 साल निवासी गंगानगर गोरह तालाब थाना संजीवनी नगर जबलपुर

3- लक्ष्मण पिता धनाराज पटेल उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम बिछुआ थाना चरगवा जिला जबलपुर म०प्र०

4- प्रदीप पिता अशोक पाठक उम्र 42 वर्ष निवासी पुराना शास्त्री नगर थाना तिलवासा जबलपुर म०प्र० पुलिस टीम पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम, अनि. पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम, SDOP महेंद्र सिंह चौहान इटारसी के निर्देशन पर थाना प्रभारी गौरव सिह बुदेला, उप निरी. सुनील घावरी, के एन रजक, राहुल पटेल, महेंद्र सिंह ऊईके, ASI संजय रघुवंशी, अनिल ठाकुर, प्र० आर० हेमंत तिवारी, अनिल यदुवंशी, नर्मदाप्रसाद, कैलाश मालवीय, आरक्षक अमित राय, हरीश डिगरसे, संगीत सिंह, वीरेंद्र पवार, सुनील चौधरी, तुलसीराम, अंकित गौर, कमल धुर्वे, आकाश बारस्कर, जितेंद्र नरवरे, गुलशन सोनी, अभिषेक नरवरिया, संदीप यदुवंशी 100 डायल के चालक दम्मू सिंह की टीम का गठन कर घटना का पर्दाफास करने निर्देश दिये जो टीम ने तकनीकी और भौतिक साक्ष्य तथा अपने मुखबिर तंत्र का लगातार उपयोग करते हुये आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
देखे VIDEO युवक कैसे बाध का निवाला बनने से बचा

देखे VIDEO युवक कैसे बाध का निवाला बनने से बचा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.