उमरियापान के कटरा बाजार में चौरसिया परिवार के द्वारा संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण आयोजित की गई। इस मौके पर पहले को कलश शोभायात्रा यात्रा निकाली गई। कथा पंडाल से शुरू हुई शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः कटरा बाजार पहुँची। सिद्धन धाम लोढ़ा पहाड़ से पहुँचे संत सीताराम शरण जी महाराज रथ पर सवार रहे।यजमान सिर भागवत पुराण लेकर चलते रहे।बैंड बाजों के साथ शोभायात्रा में महिलाएं व युवतियां सिर पर कलश लेकर चल रही थी।कलश शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।कथावाचक संत सीताराम शरण जी महाराज ने पहले दिन कलश की स्थापना कर भागवत कथा की शुरुआत की और उसके महत्व पर प्रकाश डाला। भागवत कथा 13 दिसंबर तक चलेगी।14 दिसंबर को हवन भण्डारा होगा।
रिपोर्टर राजेंद्र चौरसिया ढीमरखेड़ा कटनी


