• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, March 15, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कलेक्टर श्री प्रसाद ने खितौली कन्या छात्रावास की निर्माणाधीन बाउन्ड्रीवाल को गिराने के दिए निर्देश बाउन्ड्रीवाल में घटिया गणवत्ता की ईटों का किया जा रहा था प्रयोग कलेक्टर ने नये सिरे से गुणवत्तायुक्त बाउन्ड्रीवाल बनानें के दिए निर्देश

by Manish Gautam Chiefeditor
December 7, 2023
in कटनी
0
कलेक्टर श्री प्रसाद ने खितौली कन्या छात्रावास की निर्माणाधीन बाउन्ड्रीवाल को गिराने के दिए निर्देश  बाउन्ड्रीवाल में घटिया गणवत्ता की ईटों का किया जा रहा था प्रयोग  कलेक्टर ने नये सिरे से गुणवत्तायुक्त बाउन्ड्रीवाल बनानें के दिए निर्देश
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

MPNEWSCAST.COM 9993205230

कटनी – विकासखण्ड बड़वारा के खितौली स्थित सुभाष चन्द्र बोस कन्या छात्रावास के निर्माणाधीन, गणवत्ताहीन बाउन्ड्रीवाल को गिराकर नये सिरे से बनाया जायेगा। कलेक्टर अवि प्रसाद ने गुरूवार को अपने भ्रमण के दौरान छात्रावास परिसर की सुरक्षा के लिए करीब 44 लाख रूपये की लागत से निर्माणाधीन बाउन्ड्रीवाल के निरीक्षण के बाद इसमें घटिया श्रेणी के ईटों का प्रयोग पाये जाने पर 30 मीटर लंबी और 1.2 मीटर ऊंची निर्माणाधीन बाउन्ड्रीवॉल को ध्वस्त कर नवीन बाउन्ड्रीवाल बनाने के निर्देश दिए है।

कलेक्टर श्री प्रसाद ने मौके पर पहुंचकर सीमेंट निर्मित ईट की गुणवत्ता परखने उन्हे पांच फिट ऊपर से स्वयं जमीन पर गिराकर ईंट की गुणवत्ता को परखा। ईट जमीन पर पहुंचते ही टूट गई और प्रथम दृष्टया ही गुणवत्ताहीन पाई गई। इस पर कलेक्टर श्री प्रसाद ने पी.आई.यू के स्थानीय उपयंत्री अंकित राठोर द्वारा कार्य के नियमित पर्यवेक्षण न किये जाने पर गहन नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्माण कार्य के सतत् निगरानी और पर्यवेक्षण के निर्देश दिए। उन्होंने हिदायत दी की निर्माण कार्य की गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। स्थल पर मौजूद निर्माण एजेंसी परियोजना क्रियान्वयन ईकाई के कार्यपालन यंत्री एन.के.पोनीकर को निर्देशित किया कि अच्छी गुणवत्तायुक्त ईटों से बाउन्ड्रीवाल का नये सिरे से निर्माण कराया जाये वे स्वयं भी बाउन्ड्रीवाल निर्माण कार्य की निगरानी करें।

*कलेक्टर ने छात्राओं के साथ किया भोज*

कलेक्टर श्री प्रसाद अपने निरीक्षण भ्रमण के दौरान कन्या छात्रावास पहुंचे और छात्राओं को परीक्षा में बेहतर अंक अर्जित करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने छात्राओं से उनकी समस्याएं पूछी और उनके साथ बैठकर दोपहर का भोजन किया। इसके बाद कलेक्टर ने छात्रावास के पुस्तकालय के लिए ज्ञानवर्धक पुस्तकें भेंट की। उन्होंने शासकीय कन्या हाई स्कूल खितौली का भी निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत के सी.ई.ओ के.के.पाण्डेय, कार्यपालन यंत्री पी.डव्ल्यूडी हरि सिंह ठाकुर, पी.आई.यू के सहायक यंत्री डी.के.मिश्रा, उपयंत्री अंकित राठौर सहित, सहायक संचालक शिक्षा राजेश अग्रहरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Jansampark Madhya Pradesh

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर प्रदान की सहयोग राशि

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर प्रदान की सहयोग राशि

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d