राजस्थान के जयपुर में करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष की घर मे घुसकर गोली मारकर हत्या किए जाने के मामलें में जहां करणी सेना के द्वारा देश के कई प्रदेशों में प्रदर्शन कर हत्यारों पर सख्त कार्यवाही की मांग की जा रही है इसी क्रम में जबलपुर में भी करणी सेना के जिला अध्यक्ष दीपक सिंह चौहान के नेतृत्व में सिविक सेंटर से एक विशाल विरोध रैली निकाली गई जहाँ राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामणि के हत्यारों का 24 घंटे के अंदर एनकाउंटर की मांग करते हुए टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया वही विरोध रैली कलेक्ट्रेट पहुँची जहा करनी सेना ने कलेक्टर को ज्ञापन सौपते हुए मांग की है कि जल्द से जल्द राजेस्थान की सरकार और प्रशासन हत्यारों को गिरफ्तार करते हुए उनका एनकाउंटर करे अगर जल्द ही कार्यवाही नही की जाती है तो करणी सेना प्रदेश में उग्र प्रदर्शन करेगी और मध्यप्रदेश को बंद किया जाएगा इसकी जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।
वही जिला अध्यक्ष दीपक चौहान ने कहा की राजेस्थान के जयपुर में जिस प्रकार से उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामणि की घर मे घुसकर गोली मारकर हत्या की गई यह एक सोची समझी साजिश थी क्योंकि राजपूत तख्ता पलटने की ताकत रखते है इसलिए करणी सेना के कद्दावर नेता की हत्या कर दी गई।
जबलपुर से विशेष संवाददाता प्रिया दुबे।


