रिपोर्टर सीमा कैथवास
इटारसी। भारतरत्न डॉ बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर महापरिनिर्वाण दिवस पर सूरज गंज एफसीआई में महा दलित परिसंघ द्वारा भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जी का श्रद्धांजलि का कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें सर्वप्रथम डॉ बाबासाहेब अंबेडकर जी के तेल चित्र पर माल्यार्पण वाल्मीकि समाज की बुजुर्ग महिला श्रीमती कुसुम बाई आदवाल दवारा किया गया । इस अवसर पर महादलित परिसंघ के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश चंद्र मैना ने कहा कि आज के दिन विश्व के नॉलेज ऑफ सिंबल एवं भारत के संविधान निर्माता के रूप में जाने जाने वाले परम पूज्य डॉ भीमराव अंबेडकर जी का निधन 6 दिसंबर, 1956 को दिल्ली स्थित उनके घर पर हुआ था। बाबा साहब हमें दुनिया से छोड़कर चले गए थे लेकिन जाते-जाते जीवंत संविधान देके गए एवं देश के अंतिम पंक्ति में खड़े एवं समस्त वर्गों के लिए उन्होंने अच्छे कार्य करके गए हैं। दलित, पिछड़ों के लिए सामाजिक शैक्षणिक आर्थिक विकास के लिए उत्थान के कार्य करके गए हैं। आज हम जो कुछ भी हैं उनकी वजह से हैं क्योंकि उन्होंने हमारे जीवन यापन के सुधार के लिए अनेकों कार्य किए हैं। समाज निर्माण में भी हमारी भागीदारी करने के लिए उन्होंने हमें सदैव प्रेरित करके गए हैं। एवं हमारे आने वाले भविष्य के लिए शिक्षा का महत्व बताते गए हैं इसलिए आज के दिन हम संकल्प लें कि हम हमारे बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ मार्ग़ पर चलकर उज्जवल भविष्य के लिए संकल्पित होंगे। हमेशा शिक्षा का मार्ग अपनाएंगे जिससे हमारा विकास होगा । हमारे परिवार का विकास होगा। आभार व्यक्त रितेश करोसिया ने किया इस श्रद्धांजलि सभा में यह पदाधिकारी गण मौजूद थे। इस अवसर पर यह सामाजिक जान राजेश अन्ना आदवाल रुपेश आदवाल, संजय युवने ,राजेंद्र आदवाल, संजय बिंडोले, घनशयाम धोलपुरिया ,रोहित धोपुरिया ,शुभम मछँदर , सचिन गोदरे ,सुक्कू धौलपुरिया ,बल्ला धौलपुरिया ,श्याम चौहानं ,मनोज पवार ,विनोद बरखने ,मोहन बामने ,लताबाई ,मानसी आदवाल द्वारा किया गया। एवं सामाजिक जनों द्वारा तेल चित्र पर पुष्प अर्पित कर मोमबत्ती लगाई गई एवं डॉ बाबासाहेब अंबेडकर जी अमर रहे के नारे भी लगाए गए।


