• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, June 22, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*चार विभागीय जांच के प्रकरणों में ग्राम पंचायत सचिवों के विरुद्ध जिला सीईओ श्री गेमावत ने की सख्त कार्रवाई* *ऋषि निगम की दो, राजकुमार सेन और विनोद नायक की एक- एक वार्षिक वेतन वृद्धि रोकी जाने के आदेश जारी, मनीष रंजन मिश्रा को किया सचेत*

by Manish Gautam Chiefeditor
December 6, 2023
in कटनी
0
*चार विभागीय जांच के प्रकरणों में ग्राम पंचायत सचिवों के विरुद्ध जिला सीईओ श्री गेमावत ने की सख्त कार्रवाई*  *ऋषि निगम की दो, राजकुमार सेन और विनोद नायक की एक- एक वार्षिक वेतन वृद्धि रोकी जाने के आदेश जारी, मनीष रंजन मिश्रा को किया सचेत*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram
संदीप अग्रहरि और लखन शुक्ला के प्रकरणों में जांच हेतु सीईओ और बीपीओ जांचकर्ता और प्रस्तुतकर्ता अधिकारी नियुक्त*
कटनी (6 दिसंबर)- विधानसभा निर्वाचन की आदर्श आचरण संहिता के समाप्त होते ही जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत ने जहां उत्कृष्ट और बेहतरीन कार्य करने वाले लोक सेवकों की सराहना कर उन्हें प्रोत्साहित किया है वहीं दूसरी ओर लापरवाह एवं कर्तव्यों के प्रति उदासीन शासकीय कर्मियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कर दायित्वों के प्रति सजग रहकर कार्य करने हेतु संकेत दिए हैं।
*इन प्रकरणों पर हुई वार्षिक वेतन वृद्धि रोकी जाने की कार्रवाई*
इन चार ग्राम पंचायतों के सचिवों को शासकीय कार्यों के दौरान विभिन्न प्रकार की वित्तीय अनियमिता और लापरवाही पाए जाने के फलस्वरुप निलंबित कर विभागीय जांच संस्थित की जाकर आरोप पत्र आदि जारी कर प्रतिवाद चाहा गया था। अपचारी लोक सेवकों द्वारा प्राप्त प्रतिवाद और संबंध जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों से प्राप्त प्रतिवेदन के परिशीलन के उपरांत दोषी पाए जाने के फल स्वरुप ग्राम पंचायत सिनगोड़ी , जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ के सचिव ऋषि निगम की आगामी दो वार्षिक वेतन वृद्धि संचयी प्रभाव से रोकी जाकर निलंबन से बहाल करते हुए ग्राम पंचायत सिंगोड़ी में पदस्थ किया गया था। राजकुमार सेन सचिव ग्राम पंचायत ढूढरी, जनपद पंचायत रीठी, तत्कालीन सचिव ग्राम पंचायत बांधा अपचारी लोक सेवक की आगामी एक वार्षिक वेतन वृद्धि संचयी प्रभाव से रोकने का आदेश पारित हुआ। इसी प्रकार जनपद पंचायत कटनी की ग्राम पंचायत पोंसरा के तत्कालीन सचिव विनोद नायक की आगामी एक वार्षिक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकी जाकर निलंबन से बहाल करते हुए आगामी आदेश तक जनपद पंचायत कटनी में संबद्ध किया गया है। ठीक इसी प्रकार एक अन्य प्रकरण में जिला पंचायत के सीईओ श्री गेमावत ने ग्राम पंचायत टोला जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के सचिव मनीष रंजन मिश्रा को भविष्य के लिए सचेत करते हुए उक्त सभी प्रकरणों को समाप्त कर नस्तीबद्ध किया है।
*दो प्रकरणों में तथ्यों की सत्यता की जांच हेतु अधिकारी नियुक्त*
जिला सीईओ श्री गेमावत ने ग्राम पंचायत जिररी के तत्कालीन सचिव संदीप अग्रहरि वर्तमान पदस्थापना देवरी मंगेला और सचिव लखन शुक्ला ग्राम पंचायत बरहटा का प्रतिवाद समाधान कारक नहीं पाए जाने के फलस्वरुप तथ्यों की सत्यता पूर्ण जांच हेतु जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के सीईओ को जांच कर्ता अधिकारी और खंड पंचायत अधिकारी को प्रस्तुत कर्ता अधिकारी नियुक्त कर एक माह में प्रतिवेदन दिए जाने के निर्देश दिए हैं।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
बरसते पानी में बुवाई की जानकारी लेने खेतों में पहुंचे कलेक्टर देखिऐ VIDEO

बरसते पानी में बुवाई की जानकारी लेने खेतों में पहुंचे कलेक्टर देखिऐ VIDEO

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d