• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, September 6, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*कटनी में शासकीय मेडिकल कॉलेज बनने का मार्ग प्रशस्त* *शासकीय मेडिकल कॉलेज हेतु कछगवॉं में भूमि आवंटित* *कलेक्टर श्री प्रसाद ने आयुक्त चिकित्सा शिक्षा को पत्र लिखकर दी जानकारी*

by Manish Gautam Chiefeditor
December 6, 2023
in कटनी
0
*कटनी में शासकीय मेडिकल कॉलेज बनने का मार्ग प्रशस्त*  *शासकीय मेडिकल कॉलेज हेतु कछगवॉं में भूमि आवंटित*  *कलेक्टर श्री प्रसाद ने आयुक्त चिकित्सा शिक्षा को पत्र लिखकर दी जानकारी*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (6 दिसंबर) – जिले में शासकीय मेडिकल कॉलेज के भवन बनने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। कलेक्टर श्री अवि प्रसाद ने कटनी जिले में शासकीय मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिये कछगवॉं में 12.45 हेक्टेयर भूमि चिन्हित कर राज्य शासन के चिकित्सा शिक्षा विभाग को भूमि भी हस्तांतरित कर दिया है। मुड़वारा विधायक श्री संदीप जायसवाल के सार्थक प्रयासों से जिले के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीते 6 अक्टूबर को कटनी में शासकीय मेडिकल कॉलेज खोलने की स्वीकृति प्रदान कर जिले को बड़ी सौगात दी थी।

इस संबंध में कलेक्टर श्री प्रसाद ने आयुक्त चिकित्सा शिक्षा को बुधवार को एक पत्र लिखकर जिले में सौ एम.बी.बी.एस. सीट की प्रवेश क्षमता के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय की स्थापना हेतु नेशनल मेडिकल कौंसिल के नियमानुसार वांछित भूमि हस्तांतरित किये जाने की जानकारी भेज दी है। नेशनल मेडिकल कौंसिल के नियमानुसार चिकित्सा महाविद्यालय हेतु 25 एकड़ से अधिक भूमि होनी चाहिए। साथ ही यह भूमि जिला चिकित्सालय के 10 किलोमीटर की परिधि के भीतर होनी आवश्यक है।

कलेक्टर ने प्रेषित पत्र में ग्राम कछगवां स्थित शासकीय भूमि खसरा नंबर 36/1 रकवा 6.01 हेक्टयेर, खसरा नंबर 36/2 रकवा 5.56 हेक्टेयर में 4.25 हेक्टेयर, खसरा नंबर 37 रकवा 0.07 हेक्टेयर, खसरा नंबर 91 रकवा 1.99 हेक्टेयर तथा खसरा नंबर 93 रकवा 0.13 हेक्टेयर को मिलाकर कुल 12.45 हेक्टेयर भूमि को भू-राजस्व संहिता के प्रावधानों के तहत व्यपवर्तित कर मेडिकल कॉलेज निर्माण हेतु निःशुल्क हस्तांतरित होने की जानकारी दी है।

प्रेषित पत्र के साथ जिला चिकित्सालय कटनी मेे 350 बिस्तर का जिला चिकित्सालय स्वीकृति एवं क्रियाशील होकर सुचारू रूप से संचालित होने सहित भूमि हस्तांतरण का नजरी नक्शा, खसरा -खतौनी आदि भी भेजी गई है।

इसके बाद अब मेडिकल कॉलेज स्थापना से संबंधित डी.पी.आर तैयार करने की कार्यवाही निर्माण एजेंसी द्वारा की जा सकेगी।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
पोषक तत्व मिट्टी परीक्षण एवं पंचगव्य का प्रशिक्षण दिया गया

पोषक तत्व मिट्टी परीक्षण एवं पंचगव्य का प्रशिक्षण दिया गया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.