कलेक्टर अवि प्रसाद ने मंगलवार को स्कूलों का निरीक्षण कर वापस कटनी आते समय अचानक माधव नगर रेलवे स्टेशन गेट में उतरकर आटो में बैठकर स्कूल से घर जा रही छह वर्षीय बालिका चाहत से मिलने कार से उतरकर ऑटो के पास जा पहुंचे। उन्होंने चाहत से खूब सारी बातें की। उन्हे चाहत ने बताया कि वो शासकीय प्राथमिक शाला पड़रवारा की कक्षा 1 में पढ़ती है। कलेक्टर श्री प्रसाद ने चाहत को लाड-दुलार किया और खूब मन लगाकर पढनें की बात कही। उन्होंने चाहत सहित स्कूल के अन्य बच्चों को खिलौना देने का भरोसा दिलाया। इसके बाद आगे बढने पर माधवनगर गेट के समीप मॉरल पब्लिक स्कूल की छुटटी हो जाने पर आटो में बैठकर लौट रहे बच्चों से मिलने उनके पास जा पहुंचे और बच्चों से पढ़ाई-लिखाई के बारे मे बातें की और उन्हे चाकलेट वितरित किया। चाकलेट पाकर खुशी से चहकते बच्चों ने थैंक यू बोलकर आटो में बैठकर घर के लिए रवाना हो गए।


