• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, March 20, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

वीर सावरकर खेल स्‍टेडियम के कछुआ गति से निर्माण पर भड़के नपा अध्‍यक्ष पंकज चौरे,गुणवत्‍ता सुधारने के दिए निर्देश VIDEO

by Manish Gautam Chiefeditor
December 5, 2023
in नर्मदापुरम
0
वीर सावरकर खेल स्‍टेडियम के कछुआ गति से निर्माण पर भड़के नपा अध्‍यक्ष पंकज चौरे,गुणवत्‍ता सुधारने के दिए निर्देश VIDEO
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

आचार संहिता के दौरान काम की गति हुई कम,वीर सावरकर स्‍टेडियम के बाहर सब्‍जी बाजार के लिए पक्‍का होगा एरिया,दोनों तरफ नाली भी बनेगी

मार्केट में बिगडी सफाई व्‍यवस्‍था पर अधिकारी कर्मचारियों को लगाई फटकार

न्‍यास कॉलोनी और पुलिस लाइन के पास कचरा डम्‍पिंग एरिया को टीन से कवर्ड किया जाएगा

इटारसी । विधानसभा चुनाव के दौरान लगी आचार संहिता के बाद नगरपालिका अध्‍यक्ष पंकज चौरे वापस एक्‍शन में आ गए हैं। प्रशासनिक कार्यों में लापरवाही, पहले से चल रहे निर्माण कार्यों की सुस्‍त चाल व सफाई व्‍यवस्‍था खराब होने की शिकायत आचार संहिता के दौरान लगातार मिल रही थी, उसे ठीक करने के लिए नगरपालिका अध्‍यक्ष श्री चौरे ने आज से पिफर कमाना संभाल ली है। वे आज शहर के विभिन्‍न हिस्‍सों में निरीक्षण पर पहुंचे।

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2023/12/VID-20231205-WA0030.mp4

उनके साथ इस दौरान सीएमओ रितु मेहरा, स्‍वच्‍छता विभाग प्रभारी उपयंत्री मंयक अरोरा साथ थे। नपाध्‍यक्ष ने विशेष रूप से पुरानी इटारसी में वीर सावरकर स्‍टेडियम का निरीक्षण किया। यहां आचार संहिता के दौरान निर्माण के कछुआ चाल चलने पर नाराजगी जताई और गुणवत्‍ता को लेकर भी फटकार लगाई। ठेकेदार को साफ तौर पर कहा कि तय समय सीमा में निर्माण कार्य पूरा हो जाना चाहिए, वे देरी बर्दाश्‍त नहीं करेंगे। यहां अभी स्‍टेयर, कक्ष व भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। मैदान 70 प्रतिशत बन गया है और बाउंड्रीवाल 100 प्रतिशत बन चुकी है।

सब्‍जी बाजार व पार्किंग के लिए यह होगी व्‍यवस्‍था-

नगरपालिका अध्‍यक्ष पंकज चौरे ने स्‍थानीय नागरिकों व यहां सब्‍जी बाजार लगाने वाले दुकानदारों की मांग पर स्‍टेडियम के सामने की ओर कच्‍चे एरिया में सीमेंटीकरण करने के निर्देश सीएमओ रितु मेहरा को दिए हैं। यहां सप्‍ताह में दो दिन बाजार लगता है बाकी दिन यहां स्‍टेडियम की पार्किंग होगी। इसी तरह स्‍टेडियम के दोनों तरफ नाली निर्माण भी कराया जाएगा।

कचरा डम्‍पिंग के स्‍थान कवर्ड होंगे-

नगरपालिका शहर में दो स्‍थानों पुलिस लाइन के पास पुरानी ओझा बस्‍ती व न्‍यास कॉलोनी जगदम्‍बा मैरिज गार्डन के साइड पर कचरा डम्पिंग करके जिलवानी ट्रिचिंग ग्राउंड पहुंचाती है। इन दोनों ही स्‍थानों को टीन लगाकर कवर्ड किया जाएगा। सामने से गेट होंगे। सीएमओ को इसका निर्माण कराने के लिए निर्देशित किया है।

मार्केट में कचरा दिखा तो जिम्‍मेदारों पर कार्रवाई-

नगरपालिका अध्‍यक्ष पंकज चौरे ने मार्केट एरिया के सफाई दरोगा और कर्मचारियों की बैठक नपा में बुलाई। सभी से कहा कि बाजार की सडकों पर कचरा बहुत दिख रहा है, यह अब दिखाई नहीं देना चाहिए। यदि यह मुझे नजर आया तो उस एरिया के अधिकारी व कर्मचारी पर कार्रवाई करेंगे।

नपा अध्यक्ष पंकज चौरे का कहना है कि आचार संहिता के दौरान प्रशासनिक कार्य, सफाई व्‍यवस्‍था सहित निर्माण कार्यों में सुस्‍ती की शिकायतें लगातार आ रही थीं। आज से सबकुछ पटरी पर आ जाए इसके लिए कार्य प्रारंभ किया है। वीर सावरकर खेल मैदान पर सीएमओ के साथ निरीक्षण किया था, यहां ठेकेदार को स्‍लो निर्माण कार्य पर फटकार लगाई है साथ ही गुणवत्‍ता सुधारने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा स्‍टेडियम के बाहर सब्‍जी बाजार के लिए सीमेंटीकरण व पानी निकासी के लिए दोनों तरफ नाली निर्माण के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। मार्केट एरिया में सफाई व्‍यवस्‍था के लिए जिम्‍मेदार अधिकारियों को बुलाकर स्‍पष्‍ट निर्देश दिए हैं रोड पर कचरा नजर आया तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कोषालय अधिकारी शैलेष गुप्ता का निलंबन समाप्त* *जिला कोषालय अधिकारी कटनी पद पर हुई पदस्थापना*

कोषालय अधिकारी शैलेष गुप्ता का निलंबन समाप्त* *जिला कोषालय अधिकारी कटनी पद पर हुई पदस्थापना*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d