MPNEWSCAST 9993205230 कटनी – जिले के हाई स्कूल और हायर सेकेण्ड्री बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम सुधारने की दिशा मे तय कार्ययोजना मिशन -45 पर प्रभावी अमल नहीं करने और स्कूलों में मिशन आधार बुकलेट का वितरण नहीं कराने पर नाराजगी जाहिर करते हुए डी.ई.ओ सहित 4 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा को सोमवार को स्कूलों के भ्रमण के दौरान के परीक्षा परिणामों में सुधार हेतु किये जा रहे प्रयासों के तहत छात्रों को परीक्षा की तैयारी मे सहयोग करने के लिए विशेषज्ञों द्वारा तैयार मिशन आधार बुकलेट का वितरण नहीं होना पाया गया। साथ ही कलेक्टर को निरीक्षण के दौरान गणित और जीव विज्ञान विषय की बुकलेट का वितरण होना भी नहीं मिला और न ही उसका अभ्यास कराया गया। इस पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की और स्कूल मे निःशुल्क पाठय पुस्तकें रसायन भाग -2 अंग्रेजी की प्लेमिंगों, हिन्दी एवं भौतिक शास्त्र की माह जुलाई से कक्षा 12वी के विद्यार्थियों को वितरित नही की गई। जिसके कारण विद्यार्थियों की परीक्षा की तैयारी नहीं हो सकी। कलेक्टर ने इन कार्यो को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी पृथ्वी पाल सहित चार अन्य को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिवस के अंदर समक्ष में उपस्थिति होकर सकारण जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है।
कारण बताओ नोटिस शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिपरौंध के प्राचार्य सूबे सिंह तेकाम और विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कटनी बी.एल.रोहत, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के शाखा प्रभारी भूपक सिंह सैमा को जारी किया गया है। समय पर सकारण जवाब प्रस्तुत नहीं करने की स्थिति में संबंधितों के विरूद्ध मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियमों के प्रावधानों के तहत लापरवाही, उदासीनता एवं अनुशासनहीनता मानते हुए कार्यवाही की जायेगी।


