रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम । बीती रात देहात पुलिस ने जुआरियों पर कार्यवाही करते हुए 5 जुआरियों को हिरासत में लेते हुए उनसे ताश के पत्ते सहित 12,500 रुपये भी जब्त किए है। कुछ जुआरी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल हो गए। देहात थाना प्रभारी प्रवीण चौहान ने बताया कि वान्या ढाबा के सामने खेड़ापति मंदिर के पास खेत में झाड़ियों के पीछे लाईट लगाकर जुआ खेलते जुआरियों को पकड़ा है, कुछ जुआरी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। पांच जुआरी शमशेर खान पिता मरहूम काज़ी उम्र 46 निवासी बालागंज।रामकिशोर कीर पिता हरीचंद्र कीर 38 निवासी डोंगरबाड़ा। अवधेश यादव पिता पप्पू यादव 28 ईदगाह मोहल्ला नर्मदापुरम। मोहम्मद खान पिता वसरुद्दीन खान 51 बालागंज। वीरेंद्र राव पिता मनमोहन यादव 52 बुधनी को मौके से पकड़ा है। थाना प्रभारी ने बताता की पुलिस चुनाव में व्यस्त होने का फायदा उठाकर कुछ दिनों से जुआ खेल रहे थे और रास्ते में फिल्डर लगाकर शहर में जुआरी भोलू, वसीक, पप्पू मिर्जा लकड़ी डालते है,जो मौके से भाग गए। कुल 12,500 रुपए और ताश के पत्ते जब्त किए गए।


