कटनी – जिला प्रशासन और पुलिस की पुख्ता इंतजाम के साथ शनिवार को डाक मतपत्रों को जिला कोषालय से निकाला गया। कलेक्टर श्री अवि प्रसाद,सभी रिटर्निंग अधिकारी,चुनाव लड़ रहे अभ्यर्थियों, अभिकर्ताओं की उपस्थिति में डाक मतपत्रों को जिला कोषालय के डबल लॉक से मतगणना के स्ट्रांग रूम पहुंचाया गया। वाहनों के काफिले के साथ कलेक्टर श्री प्रसाद सहित उपजिला निर्वाचन अधिकारी साधना परस्ते और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
Jansampark Madhya Pradesh


