*कन्नौज, दिनांक 2 दिसंबर 2023*
जिलाधिकारी श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में तहसील तिर्वा के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न हुआ|
इसके पूर्व जिलाधिकारी ने तहसील तिर्वा परिसर का निरीक्षण किया| उन्होंने शौचालय में वेंटिलेशन हेतु खिड़की लगाये जाने एवं महिला शौचालय बनाये जाने के निर्देश दिये| उन्होंने नगर पालिका को निर्देश दिए कि नाली में गंदे पानी का ठहराव न होने पाए और नालियों की साफ-सफाई समय से कराई जाए| तहसील परिसर/ग्राउंड की साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाये| उन्होंने कहा कि पानी टंकी भर जाने पर मोटर पम्प को समय से बंद किया जाये, अनावश्यक पानी नही बहना चाहिए|
जिलाधिकारी ने जन समस्याओं को सुनने के पश्चात संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतो का निस्तारण मौके पर जाकर किया जाए । उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस ,आईजीआरएस पोर्टल, मुख्यमंत्री संदर्भ /1076 के संदर्भ / शिकायतों का निष्पक्षता पूर्वक एवं समयबद्ध ढंग से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। शिकायतों का निस्तारण 07 दिनों में अनिवार्य रूप से कर दिया जाए। शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए जिससे शिकायतकर्ता को बार-बार परेशान ना होना पड़े। कहा कि शिकायतों का ग्राउंड लेवल पर निस्तारण कर शिकायतकर्ता को संतुष्ट किया जाय । कहा कि कोई भी शिकायत लंबित नही रहना चाहिए और शिकायतों का निस्तारण समय से होना चाहिए|
तहसील तिर्वा में विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 101 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, जिसमें से 04 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारित किया गया| शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के अन्दर निस्तारण करने के निर्देश दिये।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार आनंद, उप जिलाधिकारी/ ज्वाइट मजिस्ट्रेट तिर्वा श्री पवन कुमार वीणा मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ विनोद कुमारसहित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे|
* सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न हुआ|

*