• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, June 23, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*जिले के 57 चुनाव प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल* मतगणना की सभी तैयारियां पूरी मतगणना कर्मियों का तृतीय रेंडमाइजेशन सुबह 5बजे होगा

by Manish Gautam Chiefeditor
December 2, 2023
in कटनी
0
*जिले के 57 चुनाव प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल*   मतगणना की सभी तैयारियां पूरी  मतगणना कर्मियों का तृतीय रेंडमाइजेशन सुबह 5बजे होगा
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

मतगणना परिसर कृषि उपज मंडी के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात

कटनी।जिले में 17 नवंबर को चारों विधानसभा क्षेत्रों में हुए शांतिपूर्ण मतदान के जनादेश का वक्त आ गया है। मतगणना का काउंट डाउन शुरू हो गया है। इसके लिए अब 24 घंटे से भी कम समय शेष है।मतगणना रविवार 3 दिसंबर को कृषि उपज मंडी पहरूआ में होगी। इसके साथ ही जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ रहे 57 प्रत्याशियों का मतदान दिवस 17 नवंबर से ईवीएम मशीनों में बंद किस्मत का फैसला रविवार की मतगणना में हो जाएगा। मतगणना कार्य शांतिपूर्ण प्रक्रिया से संपादित करने समूची मतगणना परिसर के लिए धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया गया है, जो मतगणना की अंतिम प्रक्रिया पूरी होने तक लागू रहेगी।

मतगणना कर्मियों का मतदान दिवस 3 दिसंबर रविवार को सुबह 5 बजे तृतीय रेंडमाइजेशन किया गया। जिसमें मतगणना कर्मियों को गणना टेबिल का आवंटन किया जाएगा।मतगणना सुबह 8:00 बजे से होगी। इसके लिए सुरक्षा सहित सभी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रेक्षकों की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम से डाक मत पत्र और एवं ईव्हीएम मशीनें निकाली जाएंगी।

मतगणना के लिए करीब साढ़े तीन सौ से अधिक कर्मचारियों और सुरक्षा व्यवस्था के लिए 700 से अधिक सशस्त्र पुलिस बल और जवानों की तैनाती की गई है। इसके अलावा साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति के लिए भी कर्मचारी तैनात हैं।पूरे मतगणना परिसर के चप्पे-चप्पे पर कड़ी और मुस्तैद सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवि प्रसाद स्वयं पिछले कई दिनों से मतगणना की सभी जरूरी व्यवस्थाओं की निगरानी करते आए हैं। श्री प्रसाद ने मतगणना स्थल के कोने -कोने में भ्रमण कर एक -एक व्यवस्था का बारीकी से मुआयना किया है।

 

 

*यहां देखें परिणाम*

रविवार को सुबह आठ बजे से पोस्टल बैलेट (डाकमत पत्र)की गिनती शुरु होगी।उसके आधे घंटे बाद ईवीएम में दर्ज मतों की गणना होगी। पोस्टल बैलेट की गणना समाप्त होने के बाद हर उम्मीदवार को मिले डाक मतों की घोषणा की जाएगी। मतगणना के परिणाम भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट रिजल्ट्स डॉट ईसीआई डॉट जीओवी डॉट इन और वोटर हेल्पलाइन ऐप के माध्यम से देखे जा सकेंगे। मतगणना के परिणाम सीईओमध्यप्रदेश डॉट एनआईसी डॉट इन पर प्रदर्शित किए जाएंगे।

*57 प्रत्याशी हैं मैंदान में*

जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों से चुनावी संग्राम में 57 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं।बडवारा विधानसभा क्षेत्र से सबसे कम 8 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि विजय राघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र से 13 अभ्यर्थी और मुड़वारा विधानसभा क्षेत्र एवं बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र से क्रमशः 18 -18 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है।

*रिकार्ड 77 प्रतिशत हुआ मतदान*

जिले के चुनाव इतिहास में पहली बार जिले के मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर मतदान किया और अपने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए 77.03 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान कर नया कीर्तिमान स्थापित किया और लोकतंत्र के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। जिले में 17 नवंबर को हुए मतदान में जिले के 7 लाख 58 हजार 784 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इसमें 3 लाख 89 हजार 815 पुरुष और तीन लाख 68 हजार 961 महिला मतदाताओं सहित आठ अन्य मतदाता शामिल है।

*प्रवेश*

मतदान प्रांगण में मीडियाकर्मियों, अभ्यर्थियों ,निर्वाचन अभिकर्ता ,गणना अभिकर्ताओं को गेट नंबर एक मुख्य प्रवेश द्वार से प्रवेश मिलेगा। जबकि अधिकारियों और कर्मचारियों को गेट नंबर दो से प्रवेश मिलेगा। लेकिन प्रवेश केवल प्रवेश पत्र धारकों को ही मिलेगा।

*मीडिया सेंटर में है मोबाइल फोन की अनुमति*

मीडियाकर्मियों के लिए मीडिया सेंटर तक मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति है। वहीं अभ्यर्थी, निर्वाचन अभिकर्ता, गणना अभिकर्ता, जिन्हें प्रवेश पास जारी किया गया है। उन्हें गेट नंबर एक मुख्य प्रवेश द्वार से मीडिया सेंटर के बाज़ू में बने सार्वजनिक उपयोग कक्ष तक मोबाइल सहित प्रवेश की अनुमति होगी। लेकिन मतगणना हाल में जाने के पूर्व मोबाइल फोन सार्वजनिक उपयोग कक्ष में मोबाइल जमा काउंटर में जमा करना होगा।

 

*यहां लगेंगे टीवी स्क्रीन*

 

कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश के बाद नगर निगम सीमा क्षेत्र में पन्ना मोड़, मिशन चौक, माधवनगर चौराहा और सुभाष चौक में मतगणना परिणाम टीवी ट्रेंड के प्रसारण का प्रबंध किया गया है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*मतगणना के बाद अभ्यर्थियों व राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की मौजूदगी में व्ही.व्ही.पी.ए.टी सहित मतदान अभिलेखों को डबल लॉक में रखा जायेगा*

*मतगणना के बाद अभ्यर्थियों व राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की मौजूदगी में व्ही.व्ही.पी.ए.टी सहित मतदान अभिलेखों को डबल लॉक में रखा जायेगा*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d