कटनी। नगर पालिक निगम सीमा अंतर्गत 09 दिसम्बर को नेशनल लोक अदालत एवं वित्तीय वर्ष 2023.24 की समाप्ति को दृष्टिगत रखते हुये आज राजस्व शाखा एवं बाजार शाखा की बैठक आयोजित की गई। निगमायुक्त श्री विनोद कुमार शुक्ल द्वारा वार्ड क्रमांक 01 से 45 तक के सभी वार्डों में बिल डिमाण्ड के वितरण मोबाईल अपडेशन एवं वसूली कार्य की प्रत्येक कर्मचारियों से जानकारी ली गई। सभी वसूलीकर्ताओं को निर्देशित किया कि 06 दिसम्बर 2023 तक सभी करदाताओं को शत्.प्रतिशत बिल डिमाण्ड वितरण कराते हुये उन्हें लोक अदालत के आयोजन से अवगत करावें। कर वसूली में किसी भी प्रकार की अनियमितता की स्थिति न हो। आगामी समीक्षा प्रत्येक वसूलीकर्ता द्वारा वार्ड में काटी गई रसीद एवं वसूली के आधार पर की जावेगी। प्रभारी अधिकारी राजस्व एवं समस्त राजस्व उप निरीक्षक को अधीनस्थ सभी वसूलीकर्ताओं के द्वारा किये जा रहे कार्यों की सतत् मॉनीटरिंग करने उनकी समस्याओं का निराकरण करने तथा बैठक में अद्यतन जानकारी के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिये गये।


