एस०पी० ने कहा विधानसभा चुनाव 2023 की होने वाली मतगणना एवं विजय
जुलूस को शांतिपूर्व सम्पन्न कराना हमारा प्रमुख उद्देश्य है….
मतगणना एवं विजयी जुलूस के दौरान शांति सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये
रखने हेतु रहेगी चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था
म०प्र० विधानसभा चुनाव 2023 के परिप्रेक्ष्य में जिला कटनी में 17 नवम्बर 2023 को
सम्पन्न हुये चुनाव की मतगणना 03 दिसम्बर 2023 को थाना कुठला क्षेत्रांतर्गत कृषि उपज मण्डी
पहरूआ में होगी। मतगणना कार्य दिनांक 03 दिसम्बर 2023 को सुबह 08:00 बजे से प्रारंभ होकर
समाप्ति तक चलती रहेगी।
उपरोक्त परिप्रेक्ष्य में पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिजीत कुमार रंजन (भा.पु.से.) द्वारा
मतगणना स्थल कृषि उपज मण्डी पहरूआ में जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों,
थाना/चौकी प्रभारियों एवं पुलिस बल सहित रिहर्सल की गई। रिहर्सल दौरान श्री मनोज केडिया अति.
पुलिस अधीक्षक कटनी, सुश्री ख्याति मिश्रा नगर पुलिस अधीक्षक कटनी, श्री अखिलेश गौर एसडीओपी
स्लीमनाबाद, श्री कृष्णपाल सिंह एसडीओपी विजयराघवगढ़, श्री उमराव सिंह उपुअ मुख्यालय कटनी,
श्रीमती संध्या ठाकुर रक्षित निरीक्षक कटनी एवं जिले के समस्त थाना प्रभारी तथा चौकी प्रभारी
अपने-अपने बल के साथ उपस्थित रहे ।
पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिजीत कुमार रंजन (भा.पु.से.) द्वारा रिहर्सल मे विधानसभा
चुनाव 2023 की होने वाली मतगणना एवं विजयी जुलूस को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने हेतु थाना
प्रभारियों से थाना क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों की जानकारी लेते हुये विजयी जुलूस आदि के मार्ग के
सम्बंध में विस्तार से चर्चा की गयी एवं निर्देशित किया गया कि सामुदायिक सौहार्द्र एवं कानून-व्यवस्था
बनाये रखने में किसी भी प्रकार की कोई चूक नहीं होनी चाहिये, छोटी से छोटी घटना की सूचना पर,
घटना का बारीकी से विश्लेषण करते हुये विधिसंगत निष्पक्ष कार्यवाही की जाये । चुनाव आयोग द्वारा
दिये गये निर्देशों का कडाई से पालन सुनिश्चित किया जाये।
पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिजीत कुमार रंजन (भा.पु.से.) ने बताया कि मतगणना के
दौरान शांति सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु पूर्ण चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था सुबह 05:00
बजे से लगायी गयी है ।
कृषि उपज मण्डी मुख्य परिसर प्रवेश द्वार क्रमांक 01 का बांया गेट :- पैदल
कर्मचारी/अभ्यर्थी/अभिकर्ता एवं मीडियाकर्मी प्रवेश करेंगे। मतगणना एजेंट, मीडियाकर्मी एवं अन्य
कर्मचारियों के पास विधिवत् एंट्री पास होने पर ही प्रवेश दिया जायेगा । अन्य किसी भी व्यक्ति का
प्रवेश निषेध रहेगा।
कृषि उपज मण्डी मुख्य परिसर प्रवेश द्वार क्रमांक 01 का दाहिना गेट :- इस गेट से
अभ्यर्थी / अभिकर्ता एवं मीडियाकर्मी के वाहन प्रवेश करेंगे। विधिवत् एंट्री पास होने पर ही प्रवेश
दिया जायेगा । अन्य किसी भी व्यक्ति का प्रवेश निषेध रहेगा।
कृषि उपज मण्डी प्रवेश द्वार क्रमांक 02 :- इस गेट से मतगणना कार्य में लगे
अधिकारी / कर्मचारियों के वाहन प्रवेश करेंगे, जिन्हें विधिवत् एंट्री पास होने पर ही प्रवेश दिया
जायेगा। अन्य किसी भी व्यक्ति का प्रवेश निषेध रहेगा।
इस गेट के अंदर हथियार, ज्वलनशील पदार्थ, नुकीली वस्तु, बीड़ी, गुटखा, सिगरेट, पान, मोबाइल,
कैल्कुलेटर या अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामग्री ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित है।
अभ्यर्थी / अभिकर्ता प्रवेश द्वार (कैंटीन के बगल में) :- इस गेट से अभ्यर्थी एवं अभिकर्ता
प्रवेश करेंगे, जिन्हें विधिवत् एंट्री पास होने के साथ डीएफएमडी / एचएचएमडी से चेंकिंग के
उपरांत ही प्रवेश दिया जायेगा, अन्य किसी भी व्यक्ति का प्रवेश निषेध रहेगा।
मीडियाकर्मी प्रवेश द्वार (कैंटीन के बगल में) :- अभ्यर्थी / अभिकर्ता प्रवेश द्वार के बाजू से
मीडियाकर्मी प्रवेश द्वार है, जिससे मीडियाकर्मी प्रवेश करेंगे। मीडियाकर्मी के पास चुनाव आयोग
द्वारा निर्धारित एंट्री पास होने पर ही प्रवेश दिया जायेगा, अन्य किसी भी व्यक्ति का प्रवेश निषेध
रहेगा।
इस गेट के अंदर बीड़ी, गुटखा, सिगरेट, पान, मोबाइल, कैल्कुलेटर या अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामग्री
ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित है।
मतगणना शेड में कटनी जिले की चारों विधानसभाओं के लिये अलग-अलग मतगणना स्थल
निर्धारित किये गये हैं तथा इन मतगणना स्थल में जाने हेतु अलग-अलग प्रवेश द्वार बनाये गये
हैं, इन प्रवेश द्वारों से संबंधित विधानसभा के अभ्यर्थी / अभिकर्ता निर्धारित एंट्री पास के साथ
मतगणना स्थल में प्रवेश करेंगे ।
इस गेट के अंदर बीड़ी, गुटखा, सिगरेट, पान, मोबाइल, कैल्कुलेटर या अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामग्री
ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित है।
निर्धारित पार्किंग में वाहन रखने के पश्चात प्रत्याशी चुनाव अभिकर्ता, मतगणना अभिकर्ता,
प्रवेश हेतु पैदल निर्धारित गेट से जारी परिचय पत्र धारण कर प्रवेशद्वार पर चैकिंग उपरांत प्रवेश कर
सकेंगे। मतगणना भवन के अंदर इलेक्ट्रानिक डिवाईस जैसे मोबाईल, कैल्कुलेटर, लैपटॉप, स्मार्टवॉच
तथा बैग, खाद्य सामाग्री आदि ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। |
इसके अलावा विजयी जुलूस की व्यवस्था भी पृथक से लगायी गयी है।


