• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 18, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश सिवनी

एआरटी सेंटर में मनाया गया विश्व एड्स दिवस,निकाली गई जागरूकता रैली एड्स जागरूकता कार्यशाला का भी हुआ आयोजन

by Manish Gautam Chiefeditor
December 1, 2023
in सिवनी
0
एआरटी सेंटर में मनाया गया विश्व एड्स दिवस,निकाली गई जागरूकता रैली  एड्स जागरूकता कार्यशाला का भी हुआ आयोजन
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर राजकुमार ठाकुर

सिवनी : एक दिसंबर विश्व एड्स दिवस के अवसर पर एआरटी सेंटर द्वारा जिला चिकित्सालय से जागरूकता रैली निकाली गई। इस जागरूकता रैली को कायाकल्प की टीम में शामिल डॉ.कुलदीप वर्मा,डॉ.रिचा मिश्रा,डॉ.विनोद नावकर (सिविल सर्जन),डॉ.पी.सूर्या (आरएमओ) ने रिबन काटकर हरी झंडी दिखायी। यहां जागरूकता रैली में डॉ.जयज काकोड़िया (नोडल अधिकारी) एआरटी सेंटर,डॉ.महेन्द्र ओगारे (एसएमओ) सहित एआरटी स्टॉफ,आईसीटीसी स्टॉफ,विहान स्टॉफ सहित मिशन स्कूल के बच्चे शामिल रहे। यहां रैली शहर के विभिन्न मार्ग होते हुए वापस जिला चिकित्सालय पहुंची।इस रैली का मकसद लोगों को एड्स के बारे में जानकारी देकर उन्हें जागरूक करना था। रैली के दौरान बच्चो ने ‘जो सुरक्षा से दोस्ती तोड़ेगा वह एक दिन दुनिया छोड़ेगा’, ‘एड्स दिवस पर है यह नारा एड्स मुक्त हो विश्व हमारा’ नारे लगाए। इसके बाद रैली में शामिल बच्चो को एआरटी सेंटर में डॉ.जयज काकोड़िया (नोडल अधिकारी) द्वारा एड्स से बचाव संबंधी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एचआईवी और एड्स से सावधानी ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।वही एचआईव्ही ग्रसित व्यक्ति इलाज लेकर अपनी सुरक्षा कर सकता है। हमारी सावधानियां ही हमारी सुरक्षा कवच है। हम सभी जानते हैं कि एड्स फैलने के प्रमुख कारणों के प्रति यदि हम पहले से ही सचेत रहेंगे तो कभी भी एड्स नहीं हो सकता।एड्स के कारण संक्रमित व्यक्ति अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता खो देता है, और इसी रोग प्रतिरोधक क्षमता के अभाव में मनुष्य अपनी जान से हाथ धो बैठता है। सावधानियां ही हमें इस बीमारी से बचा सकती है। युवा पीढी इस बीमारी से बचने के लिए विशेष रूप से सतर्क रहें। खुद भी बचें और समाज व देश को भी बचाएं। वही डॉ.महेंद्र ओगारे (एसएमओ) ने ड्राइंग के माध्यम से एचआईव्ही को विस्तार से बताया,साथ ही इस वर्ष 2023 विश्व एड्स दिवस की थीम है समुदायों को नेतृत्व करने दें,इस पर जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मौजूद बालेन्द्र कौरव (प्रोजेक्ट डॉयरेक्टर) विहान ने एड्स और एचआईव्ही में बच्चो को अंतर समझाया। इसके बाद बच्चो के द्वारा एड्स/एचआईव्ही से संबंधित प्रश्न पूछे गए,जिसका जबाब डॉक्टर की टीम के द्वारा दिया गया।वही परामर्शदाता अशोक गोवंशी ने हेल्पलाइन नंबर 1097 के बारे में बताया और कहा कि 1097 में कॉल करके एड्स संक्रमण होने के कारणों व बचाव के बारे में जानकारी ले सकते है,साथ ही समस्त सरकारी अस्पताल में एड्स की जांच व उपचार निःशुल्क है। एड्स की बीमारी का सावधानी ही एक बचाव है और जन जागरूकता ही इस कार्यक्रम का उद्देश्य है। इस दौरान रामजी भलावी (जिला मलेरिया अधिकारी),डॉ.अंकुर उपाध्याय,डॉ.हर्षित,अवनेश कुमार ठाकुर,अजय गुप्ता, मिशन कन्या स्कूल की प्राचार्या एचडी कुमार, मिशन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक,बच्चे सहित एआरटी सेंटर स्टॉफ, विहान केयर & सपोर्ट स्टॉफ,लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना स्टॉफ मौजूद रहा।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जागरूकता रैली व शपथ का हुआ आयोजन*

*विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जागरूकता रैली व शपथ का हुआ आयोजन*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d