रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वाधान में विश्व एड्स दिवस मनाया गया। सर्व प्रथम मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर विश्व एड्स पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. संजय गार्गव एवम एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन ने आज विश्व एड्स दिवस मनाया गया। डॉ संजय भार्गव द्वारा एड्स के प्रति लोगों को जागरूक करने की बात कही। उन्होंने कहां की एडस एक ऐसा विषय है जिस विषय पर आज खुल कर बात की जाती है।इसकी जानकारी ही बचाव है। योग विषय की प्राध्यापक श्रीमती दिव्यानी सूर्यवंशी ने बताया कि योग के माध्यम शरीर को स्वस्थ बनाए रख सकते हैं। एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि 1 दिसंबर से 15 दिसंबर
तक स्वास्थ्य पखवाड़ा मनाया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन रविशंकर मिश्रा ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक एवम एन एस एस के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।


