रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। शासकीय नर्मदा महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग द्वारा भविष्य में कौशल विकास और रोजगार के आधार पर किस प्रकार की स्कीम दक्षता की आवश्यकता होगी जो इंडस्ट्री डिमांड के अनुसार विद्यार्थियों के रोजगार में सहायक होगी उक्त विषय को ध्यान में रखते हुए कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी भोपाल द्वारा विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देने के लिए डॉ. अनुराग कुलश्रेष्ठ, डॉ. टीना तिवारी, श्री वैभव पाराशर ,डॉ. राकेश शर्मा उपस्थित हुए। प्राचार्य डॉ. ओ. एन. चौबे ने विभिन्न तकनीकी पाठ्यक्रमों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान में स्किल डेवलपमेंट के साथ जॉब के लिए ऐसे कोर्स दिशा निर्धारित करते हैं। नई शिक्षा नीति में विद्यार्थियों के लिए ऐसे नवाचार, इंटर्नशिप और प्रशिक्षण निश्चित रूप से कैरियर के लिए सहायक होंगे। आगामी वर्ष में ऐसे संस्थानों में युवाओं को इंटर्नशिप और ट्रेनिंग के लिए भेजने की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है।विभागाध्यक्ष डॉ. एस. सी. हर्ने ने पढाई के साथ मल्टीमीडिया और कम्प्यूटर आधारित विभिन्न प्रोग्रामों को सीखना और कौशल विकास करना कार्यशाला का उद्देश्य बताया । डॉ. अनुराग कुलश्रेष्ठ स्किल बेस्ड पढ़ाई की उपयोगिता तथा NEP-20 में इसके महत्व पर प्रकाश डाला।श्री वैभव पाराशर जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कई विज्ञापनों तथा फिल्मों में एनीमेशन या तकनीकी सहायक के रूप में कार्य किया है जो वर्तमान में स्कोप यूनिवर्सिटी में फैकल्टी हैं उन्होंने एनीमेशन तथा गेमिंग के बारे में विस्तार से समझाया। डॉ. टीना तिवारी ने विश्वविद्यालय में चलाए जा रहे विभिन्न पाठ्यक्रमों की जानकारी और भविष्य में ऐसे नवाचारों की आवश्यकता और दक्षता पर विद्यार्थियों का ध्यान आकर्षित किया। डॉ. दिनेश श्रीवास्तव ने संचालन और डॉ. मीना कीर ने आभार प्रस्तुत करते हुए बताया कि एन. ई. पी. का उद्देश्य युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार से जोड़ना है लिहाजा प्रश्नोंत्तरी द्वारा उनका मूल्यांकन किया गया और उन्हें पुरस्कृत भी किया गया। प्रतिनिधियों द्वारा प्राचार्य को भी स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।डॉ आर एस बोहरे, डॉ केशव मिश्रा, डॉ नीता वर्मा, डॉ रोशनी थापक, चेतना पवार और डॉ अंजना यादव, मयंक वाधवानी, खुशी साहू,महक खान, शिवांक दुबे, आयुष मालवीय, अंजलि, सुमित, हर्ष, सर्वेश सहित अनेक विद्यार्थी उपस्थित रहे।


