रिपोर्टर भुवनेश्वर केवट
विधानसभा आम निर्वाचन-2023 की मतगणना 3 दिसंबर को प्रातः 8 बजे से शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय मंडला में होगी। इस संबंध में पत्रकारों की बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना द्वारा मतगणना की तैयारियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हों ने बताया कि मतगणना स्थल पर तीन स्तर पर सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। प्रवेश पत्र के बिना किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नहीं मिलेगा। जिला योजना भवन में संपन्न हुई इस बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ईव्हीएम से मतगणना के लिए बिछिया एवं निवास के लिए 18-18 टेबल तथा मंडला विधानसभा के लिए 17 टेबल लगाई गई हैं। इसी प्रकार पोस्टल बैलेट की गणना के लिए बिछिया एवं निवास में 3-3 तथा मंडला में 4 टेबल लगाई गई हैं। उन्होंलने बताया कि अभ्यर्थी, अभिकर्ता एवं पत्रकारों को शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में गेट क्रं. 1 से प्रवेश दिया जाएगा। निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारी, कर्मचारियों को गेट क्रं. 2 से प्रवेश दिया जाएगा। पार्किंग की व्यवस्था पॉलीटेक्निक भवन के पीछे तथा मोंटफोर्ट स्कूल में की गई है। बैठक में कलेक्टर ने स्ट्राँग रूम की सुरक्षा, सीसीटीव्ही कैमरा, डाक मतपत्रों की गिनती, परिणाम की घोषणा आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
मीडियाकर्मियों को गेट नंबर 1 से मिलेगा प्रवेश
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना स्थल शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय मंडला में मीडिया सेंटर स्थापित किया गया है जिसमें निर्वाचन आयोग से जारी प्रवेश पत्र के आधार पर मीडियाकर्मियों को गेट क्रं. 1 से प्रवेश दिया जाएगा। मतगणना स्थल पर मोबाईल, कम्प्यूटर, लेपटॉप, केलकुलेटर, स्मार्ट वॉच आदि अन्य कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाईस प्रतिबंधित है। पत्रकारगण बारी-बारी से 4 या 5 के समूह में मतगणना कक्ष का निर्धारित स्थल से अवलोकन कर सकेंगे। परिणाम की चक्रवार जानकारी मीडिया कक्ष में भी उपलब्ध कराई जाएगी। कलेक्टर ने मीडियाकर्मी से कव्हरेज के दौरान गोपनीयता बनाए रखने का आव्हान किया। प्रशिक्षण में कुशल प्रशिक्षक डॉ. टीपी मिश्रा एवं डॉ. श्रीकांत श्रीवास्तव द्वारा पावरप्वाईंट प्रेजेन्टेशन के माध्यम से मीडिया के संबंध में की गई तैयारियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
Chief Electoral Officer Madhya Pradesh
Election Commission of India
Jansampark Madhya Pradesh


