जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के प्राचार्य आर. डी. चोलकर ने बताया कि विद्यालय में सत्र 2024-25 में प्रवेश के लिये विद्यार्थियों से आवेदन 6 से 8 जनवरी तक आमंत्रित किये गये है। परीक्षा के प्रवेश पत्र 29 जनवरी से डाउनलोड किये जा सकते है। उन्होने बताया कि विद्यालय में प्रवेश के लिये लिखित परीक्षा 11 फरवरी को आयोजित की जाएगी। जिन विद्यार्थियों को एकलव्य विद्यालय में प्रवेश चाहिए वह अपना आवेदन ऑनलाइन कर सकते हैं।
हरदा से श्रीराम कुशवाहा की रिपोर्ट


