कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देश पर विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु स्थापित जिला कन्ट्रोल रूम निरंतर 24 घंटे कार्यशील है। कंट्रोल रूम मे किसी भी व्यक्ति द्वारा विधान सभा निर्वाचन 2023 की मतगणना संबंधी सूचना एवं शिकायत हेतु 1950 (हेल्पलाईन नम्बर) टोल फ्री नम्बर एवं जिला कन्ट्रोल रूम कटनी के दूरभाष क्रमांक 07622-222188, 220070 पर किसी भी समय सूचना का आदान प्रदान एवं शिकायत की जा सकती है।
कन्ट्रोल रूम के संचालन का नियमित रूप से उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमति साधना परस्ते की निगरानी एवं दिनेश कुमार विश्वकर्मा नोडल अधिकारी एवं राजेश श्रीवास्तव सहायक नोडल अधिकारी के पर्यवेक्षण में किया जा रहा है।
Jansampark Madhya Pradesh


