कटनी। नगर पालिक निगम कटनी में 30 नवंबर को प्रातः साढे़ दस बजे आयुक्त कक्ष में निगमायुक्त विनोद कुमार शुक्ल द्वारा कृषि उपज मंडी के मतगणना स्थल की समुचित व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारी एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में समीक्षा बैठक आयोजित की गई । कलेक्टर के निर्देशानुसार निगमायुक्त श्री शुक्ल द्वारा मतगणना स्थल कृषि उपज मंडी परिसर में महिला एवं पुरूष शौचालयध्मूत्रालयों की विशेष साफण्सफाई की समुचित व्यवस्था हेतु पर्याप्त सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाए जाने एवं महिला प्रसाधन के लिए महिला कर्मचारी की ड्यूटी लगाये जानेए पेयजल काउंटर्स के लिए स्थल चयन करते हुये सभी काउन्टरों में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था करानेए भीड़ वाले स्थलए वाहन पार्किंग स्थल आदि में टोंटी वाला पानी टैंकर. उपलब्ध करानेए नगर निगम के सभी फायर ब्रिगेड मय स्टाफ के ड्रेस कोड में समय पर उपस्थित होनेए प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र के लिए मतगणना स्थल में अग्निशामक यंत्र उपलब्ध कराने तथा आवश्यकतानुसार फ्लड एलईडी लाइट लगाकर प्रकाश की संपूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करनेए मतगणना स्थल में अलाव की पर्याप्त व्यवस्था करनेए मोबाईल रखने हेतु काउन्टरों में आवश्यक व्यवस्था कराने एवं मीडिया सेंटर में पेयजल तथा नगर निगम हेतु निर्धारित काउंटर में कम्प्यूटर प्रिंटर आदि की समुचित व्यवस्था कराये जाने के सभी अधिकारी कर्मचारियों को निर्देश दिये गये। बैठक के दौरान उपायुक्त पवन कुमार अहिरवार, राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक, सहायक यंत्री सुधीर मिश्रा, सुनील सिंह, आदेश जैन, अनिल जायसवाल, स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी, उपयंत्री अश्विनी पाण्डेय, मृदुल श्रीवास्तव जयंत प्रताप सिंह बघेल, पवन श्रीवास्तव, शैलेन्द्र पयासी, मोना करेरा, प्र.फायर नियंत्रण अधिकारी अरविंद पयासी एवं अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति रही।


