रिपोर्टर सीमा कैथवास
इटारसी। बीती रात करीब ढाई बजे मिडघाट स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरते समय रेलकर्मी हुआ हादसे का शिकार। जिसका नाम अर्पित जैन निवासी मुंगावली अशोकनगर का निवासी बताया गया है। नर्मदा अपना हॉस्पिटल नर्मदापुरम में भर्ती कराया गया। नर्मदा अपना हॉस्पिटल की तरफ से मनोज सारन ने बताया कि पैर के पंजे में गंभीर चोट के निशान हैं। सूत्रों के अनुसार रेल कर्मी अर्पित जैन रेलवे में प्वांइट्समैन (कांटे )वाले के रूप में पदस्थ है। उन्हें डिप्टी एसएस ने भर्ती कराया है। बीती रात 2:30 बजे की घटना है।


