रिपोर्टर संतोष चौबे
जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा सभी राजनैतिक दल के अध्यक्ष को मतगणना दिवस, 3 दिसम्बर को शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय पन्ना में मतगणना के दौरान गणना एजेन्ट को चाय, पेयजल, नाश्ता और भोजन व्यवस्था संबंधित अभ्यर्थी द्वारा करने के संबंध में सूचित किया गया है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी नीलाम्बर मिश्र ने बताया कि अभ्यर्थी द्वारा गणना एजेन्ट को भोजन व स्वल्पाहार इत्यादि के लिए किसी व्यक्ति को दायित्व सौंपा जा सकेगा। मतगणना के दौरान केवल प्रवेश पत्र धारकों को ही मतगणना स्थल पर प्रवेश की अनुमति मिलेगी। इसलिए अभ्यर्थी उक्त व्यवस्था के लिए आवेदन के साथ नियुक्त किए जाने वाले व्यक्ति का नाम, पता, आधार कार्ड और दो फोटोग्राफ अनिवार्य रूप से 2 दिसम्बर को अपरान्ह 3 बजे तक जिला निर्वाचन कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित समय के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार करना और प्रवेश पत्र जारी करना संभव नहीं होगा। 3 दिसम्बर को मतगणना स्थल पर कोई भी सामग्री ले जाना वर्जित रहेगा।
#JansamparkMP
#MPElection_2023
#मध्यप्रदेश_विधानसभा_निर्वाचन_2023
Chief Electoral Officer Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh


