कटनी – कलेक्टर श्री अवि प्रसाद की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक आयोजित की गई । बैठक में लंबित न्यायालयीन प्रकरणों एवं आयोग को प्राप्त शिकायतों पर लंबित प्रतिवेदनों सहित विभागवार लंबित प्रकरणों एवं कार्याे की समीक्षा की जाकर प्रकरणों कर निराकरण करने के दिशा- निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए।
बैठक में अपर कलेक्टर साधना परस्ते, संयुक्त कलेक्टर संस्कृति शर्मा, डिप्टी कलेक्टर प्रमोद चतुर्वेदी सहित समस्त एस.डी.एम, तहसीलदार, जिला शिक्षा अधिकारी पी.पी. सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी नयन सिंह, आयुक्त नगर निगम विनोद कुमार शुक्ल, सिविल सर्जन यशवंत वर्मा सहित समस्त जिला अधिकारी एवं कार्यालय प्रमुख उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री अवि प्रसाद ने बैठक में राशन माफियाओं के विरूद्ध लंबित शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश अनुविभागीय अधिकारियों को दिए। लीगल गार्जियनशिप के लंबित प्रस्तावों के निराकरण हेतु उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग को बैठक आयोजित कर लंबित। प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश कलेक्टर अवि प्रसाद ने दिए। बैठक के दौरान पूर्व पर्यावरणीय स्वीकृति में निहित शर्ताे के अनुसार वृक्षारोपण एवं सी.एस.आर की गतिवधियों के संचालन के संबंध में कार्यवाही करने हेतु माईनिंग विभाग एवं मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को निर्देशित किया गया। कलेक्टर ने संभागीय आयुक्त राजस्व से प्राप्त शिकायत पर शासकीय ए.एल.राय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बचौया में पदस्थ लेखापाल रामसुजान पटेल के विरूद्ध शीध्र कार्यवाही करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए। विकासखण्ड रीठी में पुरातत्व विभाग की भूमि पर स्टेडियम निर्माण संबंधी शिकायत के निराकरण हेतु अनुविभागीय अधिकारी कटनी को सी.ई.ओ जनपद पंचायत रीठी एवं आर.ई.एस विभाग अधाकरी के साथ प्रस्तावित स्थल का संयुक्त निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
समय-सीमा बैठक कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा संजय निकुंज नर्सरी के जीर्णाेद्धार हेतु तकनीकी प्राक्कलन तैयार कर डी.एम.एफ मद से नर्सरी का जीर्णाेद्धार करानें के निर्देश उद्यानिकी विभाग के अधिकारी को दिए। कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के माध्यम से निर्माण कराई जा रही पानी की टंकी की जांच कर लिखित प्रतिवेदन प्रस्तुत करनें सहित ब्लाक विजयराघवगढ के ग्राम सिंघनवारा टिकरिया एवं जिवारा में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करनें एवं शासकीय प्राथमिक शाला सुददी का खराब हैंडपंप का सुधार कराने के निर्देश कार्यपालन यंत्री श्री डामोर को दिए।
कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा बैठक के दौरान दोनों आखों से दृष्टिबाधित छात्र शिवा बर्मन को कक्षा आठवी के आगे की पढाई को दृष्टिगत रखते हुए दृष्टिबाधित स्कूल में दाखिला दिलानें की कार्यवही हेतु जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया।
बैठक में कलेक्टर श्री प्रसाद ने अधूरे बने पडे चिकित्सक आवास, चारागाह की भूमि पर लेटेराइट का अवैध खनन, राशन वितरण में अनियमितता, शहर के अंडर ब्रिज में प्रकाश व्यवस्था, राष्ट्रीय परिवार सहायता की राशि दिलानें, अवैध प्लाटिंग, राजसात वाहनों की नीलामी सहित अन्य प्रकरणों की समीक्षा कर विभागीय अधिकारियों को प्रकरणों पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।


