कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋजु बाफ़ना एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने आज कृषि उपज मंडी नरसिंहपुर पहुंचकर मतगणना स्थल का निरीक्षण किया और विधानसभावार तैयार कराए जा रहे मतगणना की तैयारियों का जायजा लिया।
मतगणना स्थल पर विधानसभावार ईवीएम मशीन लाने के लिए पृथक बैरिकैडिंग,मतगणना एजेंट्स के प्रवेश,एंट्री गेट पर चेकिंग उपरान्त ही अधिकृत व्यक्ति को प्रवेश, मतगणना अभिकर्ताओं, मीडिया सेंटर में पत्रकारों के लिए बैठक की समुचित व्यवस्था बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।इसके अलावा वाहनों की पार्किंग,ट्रैफिक व्यवस्था,निर्बाध रूप से विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
Jansampark Madhya Pradesh Chief Electoral Officer Madhya Pradesh Election Commission of India


