शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रविवार को राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रेड रिबन क्लब के तहत संविधान दिवस का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सुधीर कुमार खरे की अध्यक्षता में तथा मुख्य वक्ता डॉक्टर के पी मिश्रा वरिष्ठ प्राध्यापक राजनीति शास्त्र की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर सुधीर कुमार खरे ने कहा कि संविधान हमारी आत्मा है इसके माध्यम से ही हम अपने राष्ट्र में सम्मान पूर्वक अपना जीवन व्यतीत कर सकते हैं। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ केपी मिश्रा ने संविधान निर्माण एवं इसके उद्देश्यो पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि भारतीय संविधान देशवासियों को न्याय प्रदान करता है साथ ही सामाजिक,आर्थिक, राजनीतिक, न्याय का लक्ष्य इसी के द्वारा निर्धारित होता है। संविधान की विशेषताओं को भी रेखांकित किया। 26 नवंबर 1949 में संविधान पारित हुआ तथा 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ तथा यह दुनिया का सबसे बड़ा संविधान है। आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संविधान की उद्देशिका, मूल कर्तव्यों एवं प्रमुख मूल अधिकारों के बारे जानकारी दी गई। डॉ सुधीर कुमार खरे द्वारा संविधान की उद्देशिका प्रास्तावना का वाचन किया गया।
संविधान दिवस कार्यक्रम में डॉक्टर चित्रा प्रभात प्राध्यापक विभाग अध्यक्ष राजनीति शास्त्र, डॉक्टर माधुरी गर्ग कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना, डॉ वीरेंद्र कुमार द्विवेदी विभाग अध्यक्ष भूगोल, डॉक्टर रुक्मणी प्रताप सिंह जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना, डॉक्टर अजय कुमार ठाकुर कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना, अतुल कुमार कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना, कनक सोनी, तुषा मेहरा एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेवकों की उपस्थित सराहनी रही।कार्यक्रम का संचालन भूगोल विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ अजय कुमार ठाकुर ने किया।