रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। जिला आबकारी द्वारा कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देशन में बांद्राभान मेले के परिपेक्ष्य में निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर के मार्गदर्शन में वृत्त नर्मदापुरम ‘अ’ में आबकारी दल द्वारा बांद्राभान मेला स्थल एवं ग्राम क़े संदिग्ध स्थलों एवं इटारसी शहर के नाला मोहल्ला एवं गरीबी लाइन क्षेत्र में छापामार कार्यवाही कर कुल 115 लीटर हाथभट्टी शराब एवं 1500 किलोग्राम महुआ लाहान जप्त कर प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34.1(क) के तहत कुल 9 प्रकरण पंजीबद्ध किए गये।जप्त की गई सामग्री की अनुमानित कीमत ₹ 173000/- है। आज की उक्त कार्यवाही मे सहायक जिला आबकारी अधिकारी नरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में आबकारी उपनिरीक्षक सुयश फौजदार, केके पडरिया , आबकारी मुख्य आरक्षक रामदत्त शर्मा,आरक्षक धर्मेंद्र वारंगे,नर्मदा प्रसाद मेहरा, मुख्य आरक्षक रघुवीर निमोदा आबकारी आरक्षक मदन रघुवंशी,तारा पवार नगर सैनिक रामावतार यादव, मोहन यादव, राजा सैनी,महिला आरक्षक भावना यादव, प्रगति पंडोले का सराहनीय योगदान रहा।आबकारी दल द्वारा सटीक सूचनाएं संकलित कर मेला क्षेत्र में इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेंगी |


