• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, March 7, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home महाराष्ट्र

ईमेल पर मिली बम से उड़ाने की धमकी; बिटकॉइन में पैसे ट्रांसफर करने की मांग.48 घंटे में 10 लाख डॉलर दो नहीं तो उड़ा दूंगा मुंबई एयरपोर्ट…

by Manish Gautam Chiefeditor
November 24, 2023
in महाराष्ट्र
0
ईमेल पर मिली बम से उड़ाने की धमकी; बिटकॉइन में पैसे ट्रांसफर करने की मांग.48 घंटे में 10 लाख डॉलर दो नहीं तो उड़ा दूंगा मुंबई एयरपोर्ट…
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। एयरपोर्ट अथॉर्रिटी को धमकी भरा एक मेल मिला है। मेल भेजने वाले ने बम धमाके ना करने के एवज में 48 घंटों के भीतर बिटकॉइन में एक मिलियन डॉलर की मांग की है। मेल में आगे कहा गया है कि, अगर बिटकॉइन में राशि नहीं दी गई तो बुरा हाल होगा। मुंबई की सहार पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने IP एड्रेस का पता लगा लिया है। वहीं धमकी मिलने के बाद मुंबई एयरपोर्ट की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है।

मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि, quaidacasrol@gmail.com” नाम की एक आईडी से धमकी भरा ईमेल आया है। ईमेल गुरुवार सुबह करीब 11 बजे मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (MIAL) के फीडबैक इनबॉक्स में भेजा गया। मेल के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। मुंबई के सहार पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ धारा 385 (जबरन वसूली करने के लिए किसी व्यक्ति को चोट लगने का डर रखना) और 505(1)(b) (जनता में डर पैदा करने या सार्वजनिक शांति के खिलाफ भय पैदा करने के इरादे से दिए गए बयान) के तहत केस दर्ज कर लिया है।

धमकी भरे मेल में आरोपी ने लिखा है कि, “विषय- ब्लास्ट, ये आपके एयरपोर्ट के लिए आखिरी चेतावनी है। अगर बिटकॉइन में 10 लाख डॉलर ट्रांसफर नहीं किए गए तो हम 48 घंटों के अंदर टर्मिनल-2 को बम से उड़ा देंगे। एक और अलर्ट 24 घंटे बाद आएगा।” अगर 10 लाख अमेरिकी डॉलर (एक मिलियन डॉलर) को भारतीय रुपए में कन्वर्ट करें तो करीब 8 करोड़ 33 लाख रुपए होते हैं। यह धमकी भरा ईमेल जिस IP ऐड्रेस का इस्तेमाल कर भेजा गया है, उसका पता लगा लिया गया है। पुलिस ईमेल भेजने वाले शख्स की पहचान कर उसे पकड़ने में जुटी है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
सिराली ग्रामीण क्षेत्र में जगह-जगह बेची जा रही है अवैध शराब

सिराली ग्रामीण क्षेत्र में जगह-जगह बेची जा रही है अवैध शराब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d