कटनी – आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 को और अधिक व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करानें के उद्धेश्य को लेकर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवि प्रसाद द्वारा गुरूवार को कार्यालय कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में जिले की समस्त सेक्टर अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदान कार्य के दौरान प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं तथा इस दौरान आनें वाली दिक्कतों के संबंध में चारों विधानसभा क्षेत्रों हेतु नियुक्त सेक्टर अधिकारियों के सुझाव एवं अनुभव आमंत्रित किये गए। बैठक के दौरान अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी साधना परस्ते की भी मौजूदगी रही।
बैठक में सेक्टर अधिकारियों द्वारा मतदान कार्य के दौरान सामनें वाली दिक्कतों के संबध में विस्तार से जानकारी एवं महत्पूर्ण सुझाव कलेक्टर श्री प्रसाद के समक्ष रखे। कलेक्टर श्री प्रसाद ने सेक्टर अधिकारियों द्वारा दिये गए महत्पूर्ण सुझावों को बडे ध्यानपूर्वक सुना और उन्हे नोट भी किया।
इसके पूर्व बैठक प्रारंभ होने पर कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा उपस्थित सेक्टर अधिकारियों को जिले में शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न मतदान संपन्न करानें की बधाई प्रेषित की गई।
*प्राप्त हुए महत्पूर्ण सुझाव*
सेक्टर अधिकारियों द्वारा एक-एक कर दिये गए महत्पूर्ण सुझाव में कृषि उपज मंडी परिसर में सामग्री प्राप्त करने एवं जमा करने के दौरान मोबाईल टॉवर की कैपेसिटी को बढानें की बात कही गई ताकि मतदान दल के समस्त सदस्य अपस में एक दूसरे से संपर्क कर सके। इसके अतिरिक्त मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन कराने, रिजर्व दल में महिला अधिकारियों की जगह पुरूष कर्मचारियों की नियुक्ति करनें एवं डी -कोडिंग के समय रिजर्व दल को स्थल पर उपस्थित रहने का सुझाव दिया गया।
बैठक में अतिरिक्त सेक्टर अधिकारियों को रुकने की व्यवस्था किये जाने , पिंक बूथों पर ट्रेंड महिला कर्मियों को नियुक्त करनें तथा 1200 से अधिक मतदाता वाले मतदान केन्द्र में सुव्यवस्थित मतदान हेतु दो बूथ का चयन किये जानें के साथ ही अधिक मतदाता वाले मतदान केन्द्रों में पुरूष सुरक्षा बल एवं माईक्रो आब्जर्वर की डियुटी लगाने का सुझाव दिया गया।
बैठक के दौरान मतदान दल को पुलिस बल की जानकारी पूर्व से उपलब्ध कराने के साथ ही मतदान दल के साथ ही बस में रवाना करने, मतदान सामग्री जमा करने का भी प्रशिक्षण प्रदान करने का सुझाव दिया गया। कृषि उपज मंडी में सामग्री जमा करने की उचित व्यवस्था के साथ ही मास्टर ट्रेनर की नियुक्ति करने परिवाहन व्यवस्था सुद्रण कराने, महिला कर्मियों को दृष्टिगत रखते हुए मतादन केन्द्र में वाशरूम की व्यवस्था कराने संबंधी सुझाव दिया गया। बैठक में मतदान के दौरान समय की बचत को दृष्टिगत रखते हुए ई.वी.एम मशीन की बीप अधिकतम 10 सेकेड कराये जाने तथा मतदान केन्द्र कक्ष के हिसाब से ही मतदाताओं की संख्या निर्धारित करने सहित अन्य महत्वपूर्ण सुझाव दिये गये।
Jansampark Madhya Pradesh


