कटनी – प्रतिवर्ष ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभागीय कार्यालय में धनतेरस के दिन लक्ष्मी पूजन किया जाता था, किंतु इस वर्ष विधान सभा निर्वाचन में, कार्यपालन यंत्री आर ई एस को नोडल अधिकारी ईवीएम मैनेजमेंट का प्रभारी बनाए जाने तथा सभी अधिकारी कर्मचारियों की चुनाव में ड्यूटी होने के कारण, संभागीय कार्यालय में कल देवउठनी एकादशी के अवसर पर संभागीय कार्यालय में लक्ष्मीपूजन का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में विभाग के सभी कार्यालय एवं फील्ड अधिकारी कर्मचारी सम्मिलित हुए। इस अवसर पर कार्यालय में दीपमालिकाओं की सजावट एवम विद्युत साज-सज्जा की गई।
कार्यपालन यंत्री, श्री जी एस खटीक ने विधि विधान से पूजन अर्चन कर सभी जिले वासियों की समृद्धि एवम स्वस्थ की मंगल कामना की।
Jansampark Madhya Pradesh


