• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, March 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*मतगणना कार्य में लगे अधिकारियों, कर्मचारियों का प्रशिक्षण संपन्न* *सावधानी एवं सजगता के साथ करें त्रुटिहीन मतगणना कार्य – कलेक्टर*

by Manish Gautam Chiefeditor
November 22, 2023
in कटनी
0
*मतगणना कार्य में लगे अधिकारियों, कर्मचारियों का प्रशिक्षण संपन्न*  *सावधानी एवं सजगता के साथ करें त्रुटिहीन मतगणना कार्य – कलेक्टर*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (22 नवंबर)- विधानसभा निर्वाचन 2023 के तारतम्य में आगामी 03 दिसम्बर को प्रातः 8 बजे से होने वाली मतगणना के लिये नियुक्त गणना सुपरवाइजर व गणना सहायकों को बुधवार को प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद ने कहा कि पूरी सजगता से सावधानीपूर्वक व शालीनता के साथ त्रुटिहीन मतगणना का कार्य करें तथा मतपत्र लेखा भरने में सावधानी बरतें। इस मौके पर चारों विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारी और सहायक रिटर्निंग अधिकारी मौजूद रहे। मास्टर ट्रेनर्स प्रोफेसर आलोक पाठक, राजेन्द्र असाटी एवं आर. के. बारी ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से मतगणना दलों को डाक मतपत्र और ईवीएम मशीन पर मतों की गणना कार्य का विस्तृत प्रशिक्षण दिया।

जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रसाद ने मतगणना कार्य के टिप्स देते हुए कहा कि निर्वाचन का अंतिम पड़ाव मतगणना है और किसी भी चीज का परिणाम महत्वपूर्ण होता है अतः आयोग द्वारा मतगणना के लिये जारी किये अनुदेशों व लागू किये गये नियमों का कड़ाई से पालन करते हुए पूरी गंभीरता के साथ मतगणना का कार्य करें। उन्होंने कहा कि गणनाकर्मी मतगणना कक्ष में पूरा अनुशासन बनाये रखते हुए अपनी निर्धारित टेबिल पर ही उपस्थित रहकर गणना का कार्य संपादित करें। मतगणना का कार्य कृषि उपज मण्डी पहरुआ प्रांगण में 3 दिसम्बर को प्रातः 8 बजे से प्रारंभ होगा। मतगणना कार्य में लगाये जाने वाले कर्मचारियों को प्रातः 6 बजे मतगणना स्थल में उपस्थिति देनी होगी।

प्रशिक्षण में गणना सुपरवाइजर व गणना सहायक को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से रिकार्ड मतों की गिनती प्रक्रिया तथा गणना हेतु बरती जाने वाली सावधानियों से संबंधित जानकारी मास्टर ट्रेनर्स द्वारा विस्तार से दी गयी। उन्होंने पावर प्वाइंट के माध्यम से यूनिट के कैरिंग वाक्स को खोलने, नियंत्रण यूनिट पर लगी सील की पहचान चिन्हों की जाँच, पेपरसील के क्रम संख्यांक का मिलान तथा परिणाम सुनिश्चित करने के लिये की जाने वाली सभी कार्यवाही की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मतगणना में पूरी पारदर्शिता बरती जायेगी। हर राउण्ड के टेबुलेशन के बाद उम्मीदवार, गणना अभिकर्ता को प्राप्त मतों की जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी।

प्रशिक्षण में रेण्डमली वीवीपैट से मतगणना पर्ची के मिलान प्रक्रिया की जानकारी दी गयी। उन्होंने कहा कि गणना के दौरान अभ्यर्थी के अभिकर्ता मशीन की सील या परिणाम दुबारा देखना चाहें तो उन्हें दिखाया जाय। प्रशिक्षण के दौरान गणना परिणाम को प्रारूप में भरने व अंतिम परिणाम पत्र तैयार करने से पूर्व क्रास वेरिफिकेशन द्वारा जांच किये जाने की भी समझाइश इस अवसर पर दी गयी।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*कलेक्टर श्री प्रसाद ने नेशनल ब्लाइंड जूडो प्रतियोगिता में 7 खिलाडियों के अमृतसर जाने हेतु स्वीकृत किया 25 हजार*

*कलेक्टर श्री प्रसाद ने नेशनल ब्लाइंड जूडो प्रतियोगिता में 7 खिलाडियों के अमृतसर जाने हेतु स्वीकृत किया 25 हजार*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d